जयपुर। अपनी पहचान छिपाने के लिए मल्लिका शेरावत अक्सर बुरके का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में एक बार फिर वैसा ही नजारा देखने को मिला। मल्लिका शेरावत गुरुवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर जब वे बाहर निकलीं तो प्रशंसकों से बचने के लिए बुरका पहन हुए था। इसके बावजूद उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
ध्यान से देखने पर लोग पहनचान गए कि ये और कोई नहीं बल्कि मल्लिका शेरावत हैं।
गौरतलब है कि इंदौर में केसी बोकाडिया की फिल्म ‘डर्र्टी पोलिटिक्स’ की शुटिंग के लिए वह बुरके पहन पहुंची थी। इस फिल्म के लिए मल्लिका और बोकाडिया दोनों को धमकियां मिल रही थी।