सुराज-संकल्प यात्रा से कांग्रेस की कुम्भकरनी नींद टूटी –वसुन्धरा

यात्रा का दूसरा दिन- जगह-जगह जोरदार स्वागत
IMG_0023IMG_0048IMG_0013IMG_0047राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की चार साल तक जनता का खून चूसने वाली गहलोत सरकार अब सुराज-संकल्प की यात्रा शुरू होने के बाद कुम्भकरनी नींद से जागी हे |राजे ने कहा की चारभुजा जी में जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया हे उससे वो जनता की आभारी हे लेकिन यात्रा के आगाज ने गहलोत के साथ पूरी कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू कर दी हे |राजे के नेतृत्व में निकलने वाली सुराज-संकल्प यात्रा रात्रि विश्राम के बाद आज 05 मार्च को प्रात १० बजे  देवगढ़ से प्रारम्भ हुई | यात्रा  का सेलागुडा में रेबारी एंव कुमावत समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के पिछले कार्यकाल को जनता आज भी याद करती हे जनता के पास एक और मोका हे दगाबाज कांग्रेस को खदेड़ने का | इस दोरान पूर्व गृह मंत्री और प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, भाजपा नेता एंव पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड़,यात्रा संयोजक भूपेंद्र यादव,राजेन्द्र राठोड़, कालीचरण सर्राफ, प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा,जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी,महामंत्री महेश पालीवाल, श्रीकृष्ण पालीवाल, भी उपस्थित थे| यात्रा प्रात देवगढ़ से स्वादडी,जीरण,कुआथल,टिकर,मांड चौराहा,सेलागुडा,होते हुए आमेट पहुंची आमेट व सेलागुडा में बाजे-गाजे,ढोल-नगाडे और पटाखों के साथ स्वागत किया गया यात्रा में जगह जगह चुनरी ओढा कर ग्रामीणों ने राजे का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया| यात्रा के काफिले में पार्टी रंग में रंगे दो दुपहिया वाहन व वाहन चालक भी आकर्षण का केंद्र थे |यात्रा में एम्बुलेंस,एस्कोर्ट करती पुलिस की गाड़ी के साथ करीब ५० चारपहिया वाहन भी साथ थे जो भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे जिन पर भाजपा के पोस्टर,बेनर भी लगे थे|हर स्वागत पॉइंट पर पुलिस के जवान तेनात थे|  मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाश ने बताया की नाथद्वारा में रात्रि विश्राम के बाद प्रात श्री नाथ जी के दर्शन करके राजे सुराज संकल्प यात्रा का रथ तेलियों के तालाब,बागोल,परावल,मोलेला,खमनोर,हल्दीघाटी संग्रहालय होते हुए उदयपुर जिले में प्रवेश करेगा |

Comments are closed.

error: Content is protected !!