कांग्रेस राज में महिलाएं असुरक्षित, कानून व्यवस्था बेहाल: किरण

Kiran  dljajfjउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी ने राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस शासन की अक्षमता को उत्तरदायी बताया। कांग्रेस शासन जंगल राज बन गया है। चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस पार्टी राज्य के साम्प्रदायिक सद्भाव के वातावरण को दूषित कर रही है।

किरण ने कहा कि स्वतंत्रता के 65 वर्षों बाद भी कांग्रेस जातिवाद और पंथिक दुर्भाव की राजनीति से दूर नहीं हो पाई है। गहलोत सरकार ने साम्प्रदायिक दंगों का रिकार्ड बनाया है। पुलिस में साधारण व्यक्तियों की सुनवाई नहीं हो रही है। नौकरशाही इतनी बेलगाम हो गई कि मंत्रियों एवं सत्ता पक्ष के विधायकों की भी उपेक्षा कर रही है।

किरण ने मृगेन्द्र भारती की महिला एवं विधि व्यवस्था परिचर्चा में कहा कि कांग्रेस पुलिस दमन, झुठे प्रकरणों एवं राजकार्य में बाधा के मुकदमों से जनता की आवाज को कुचल रही है। अपराधों में भारी वृद्धि, अपराधी समूहों द्वारा महिना वसूली एवं उन्हें राजकीय संरक्षण से राज्य की स्थिति गंभीर हो गई है।

error: Content is protected !!