दूध की नदियां बहाने की घोषणा भी कर सकते है मुख्यमंत्री-वसुन्धरा

photo newschoti sadri_2छोटी सादड़ी/ प्रतापगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री जनता को झूठी घोषणाओं और झूठी कहानियों से भ्रमित करने में जुटे हुए हैं। इस वक्त तो वे जनता से सोने की सीढ़ियां लगाने और दूध की नदियां बहाने के भी झूठे वादे कर सकते हैं। लेकिन वे कुछ भी कर लें, जनता ने उनको और उनकी सरकार को राजस्थान से बेदखल करने का निश्चय कर लिया है। श्रीमती राजे प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी कस्बे में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार में खजाना खाली नहीं होता, होती है तो सिर्फ इच्छा शक्ति की कमी। इस सरकार के पास इच्छा शक्ति नहीं थी, विकास का वीजन नहीं था। इसलिये साढे चार साल तक ये सरकार खजाना खाली का बहाना बनाती रही। हमारे समय मंे जो प्रदेश विकास के मामले में देश में अग्रणी बन गया था, उसे इस सरकार ने फिर से पिछडे़पन के गड्डे में डाल दिया।

जनता के पैसों से गहलोत ने आलीशान होटल बना लिया
वसुन्धरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में और कुछ तो किया नहीं, जनता के पैसांे से अपना खुदका कारोबार जरूर खड़ा कर लिया। कूकस के पास आलीशान होटल बना लिया। विलायत में पैसा जमा करा दिया। सोनिया के दामाद रोबर्ट वाड्रा को राजस्थान में जमीने दिलवा दी। पूरे साढे चार साल वे दोनों हाथों से लूट मचाते रहे। पूरे समय राजस्थान का नहीं खुद का और अपने परिवार का भला करते रहे।
मुख्यमंत्री को चुल्लभर पानी में डूब मरना चाहिए
वसुन्धरा ने कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री के ही पास है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। थानों में बलात्कार हो रहे हैं। महिलाओं की इज्जत तार-तार हो रही है। हमारा प्रदेश महिला उत्पीड़न में देश में चौथे स्थान पर है। आदिवासी और दलित उत्पीड़न में देश में दूसरे स्थान पर है। करीब तीन हजार बार हमारी पुलिस पिट चुकी है। पुलिस के 12 जवान बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। थानों के सामने नर मुण्ड काटकर के फेंक जा रहे हैं, दुधमुही बच्चियों से दुष्कर्म हो रहे हैं। क्या ये मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक नहीं है। जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की माता-बहनों और बेटियों की ही इज्जत नहीं बचा सके, उसे चुल्लुभर पानी में डूब मरना चाहिए।

क्यों नहीं होती संभाग स्तर पर केबिनेट मीटिंग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि उनकी सरकार के समय संभागीय स्तर पर केबिनेट बैठकें होती थी। पूरे संभाग की जनसुनवाई करके मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जाता था। इस सरकार को काम करना ही नहीं था, इसलिये हमारी यह योजना सरकार ने बंद कर दी। मैं पूछना चाहती हूं अब क्यों नहीं होती संभाग स्तर पर ऐसी बैठकंे।

राजे ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाये
प्रतापगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के मौके पर प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाये और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजे के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और विधायक नन्दलाल मीणा भी साथ थे।

error: Content is protected !!