उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस पार्टी खाद्य सुरक्षा के बारे में देश को भ्रमित करने का दुष्प्रयास कर रही है। जनता को सस्ती दरों पर गेंहूँ एवं अन्य खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए किसी कानून अथवा अधिनियम की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार यह कार्य विशेष योजना बना कर और उसके लिए धनराशि आवंटित करके कर सकती है।
किरण नें कहा कि सरकार पहले से ही कई सामाजिक सुरक्षा योजनाए बिना किसी विशेष कानून के चला रही है। कई राज्यों में सस्ती दरों पर खाद्यान्न और आटा जनता को उपलब्ध करवाया जा रहा है। रसोई गेस व डीजल को भी अनुदानित दरों पर वर्षों से बिना कोई कानून बनाए दिया जा रहा है।
किरण नें केन्द्र सरकार से मांग की कि वह किसी अधिनियम अथवा अध्यादेश के बहाने समय नहीं गवांए। एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से जनता को सस्ती दरों पर खाद्यान्न एवं आटा देने की योजना को कार्यन्वित करें।