उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पराजय की आशंका से बुरी तरह बौखला गए हैं। उनके भाषणों में ओछी भाषा और झुंठे आरोपों से राजस्थान की गरिमामयी संस्कृति का अपमान हो रहा है। वे राजस्थान को लज्जित कर रहे हैं।
किरण ने कहा कि अशोक गहलोत जिन योजनाओं का ढींढोरा पीट रहे हैं वे भाजपा शासित प्रदेशों में कई वर्षों से चल रही है। गहलोत बेलगाम नोकरशाही और प्रशासन पर पकड़ नहीं होने, राज्य में बेरोजगारी में भारी वृद्धि, एवं सड़क, सिंचाई और बिजली की दुर्दशा पर मौन क्यों है? क्यों राज्य की कांग्रेसी राज्यपाल को सरकार पर काम नहीं करने के आरोप लगाने पड़े।
किरण नें कहा कि कांग्रेसी संस्कृति विरोधियों के प्रति असम्मान और उनके चरित्र हनन की ही रही है। प्रदेश के कांग्रेसी नेता भी उसी का अनुसरण कर रहे हैं। गहलोत की स्थिति तो यह है कि उनके सहयोगी रहे राज्य के केन्द्रीय मंत्री से वे सीधा संवाद भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पत्र एवं समाचार माध्यमों से अपनी बात पहुंचानी पड़ रही है। गहलोत सरकार को तो स्वयं कांग्रेसी नेता राज्य के लिए अभिशाप बताते रहे हैं।
Kiranji ye oshi bhasha k sath-sath kam bhi to vahi karate kyoki ye bina sharm k sanskarvihin log h…mahipal maderana…malkhansingh bisnoi…ramlal jat…gopal kanda…ND tiwari…abhimanu singhvi….etc…ye h congress k neta jo bhartiya sanskriti ko sharmchar karte h…