10 को मनेगा जन्माष्टमी पर्व

उदयकाल से तिथि गणना के आधार पर जन्माष्टमी का व्रत-उपवास शुक्रवार को, स्मार्त संप्रदाय एक दिन पहले मनाएगा पर्व

शाहपुरा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया व तृतीया साथ होने एवं चतुर्थी दो होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। गृहस्थ उसी दिन व्रत-उपवास रखेंगे। स्मार्त संप्रदाय वाले गुरुवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे।
भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी पर्व भी रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह पर्व भरणी नक्षत्र में है।

-रमेश पेसवानी

error: Content is protected !!