उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड त्रासदी में राहत कार्याे के लिए राजसमन्द के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 लाख रूपये एकत्रित किए। भाजपा ने राहत कार्यों के लिए भाजपा आपदा राहत कोष की स्थापना की है। आज जयपुर में किरण ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आपदा राहत के लिए राजसमन्द की ओर से 4 लाख रूपये का चौक भेंट किया। ज्ञातव्य है कि भाजपा ने सारे देश में राहत कोष के लिए कोष संग्रह अभियान चलाया है। उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा आपदा ग्रस्त क्षेत्रों मे राहत अभियान चला रही है।