11 अगस्त को भाजपा का धरना- प्रदर्शन

राजसमन्द | भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की गहलोत सरकार को नाकारा करार देते हुए कहा की बिजली दरों में वृद्धी करके सरकार जनता के साथ धोखा कर रही हे | भाजपा मिडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने कहा की बढ़ी बिजली दरों के विरोध में ११ अगस्त शनिवार को प्रात: ११ बजे पुरानी कलेक्ट्री पर पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा |
भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी , नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ,राजसमन्द विधायक किरण महेश्वरी , भीम विधायक हरी सिंह रावत , पूर्व 
मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड , पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह राठोड, राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटिक, जिला महामंत्री महेश पालीवाल श्री कृष्ण पालीवाल , भीम सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष नवलसिंह सुराना, राजसमन्द नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना ,महामंत्री सत्यदेव सिंह ,ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, भीम मंडल अध्यक्ष मोती सिंह रावत , नाथद्वारा
नगर मंडल अध्यक्ष शिव पुरोहित ,रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान,यूवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जोशी   ने सरकार की  कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ओर भी  उग्र प्रदर्शन की चेतावनी के साथ  मुख्यमंत्री से तुरंत त्यागपत्र की मांग की हे
error: Content is protected !!