लाभार्थियों के खोले जाए शुन्य शेष खाते: किरण

Kiran Suraj 160413उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि साड़ी कम्बल के बदले धनराशि देने का जनता को विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैंक में खाता खुलवाने पर 1000 रु. का न्युनतम शेष रखने की बाध्यता के कारण लाभ प्राप्त करने वाले इस राशि का उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं। किरण नें राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों के बैंक खाते शुन्य शेष राशि के आधार पर खुलवाने का आग्रह किया है। वसुंधरा सरकार के समय शुन्य शेष खाते खुलवाने का विशेष अभियान चलाया गया था।

error: Content is protected !!