भाजपा नेत्री किरण माहेश्वरी के पिताश्री का देहावसान

fउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी के पिताश्री श्री कन्हैयालाल देवपुरा का आज प्रातः 5 बजे देहावसान हो गया । 85 वर्षीय श्री देवपुरा जी विगत 2 माह से निमोनिया के कारण रोगग्रस्त चल रहे थे। उनका अंतिम यात्रा बुधवार सांय 4 बजे अम्बामाता आावास से रानी रोड़ मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी नें बताया कि श्री देवपुरा गायत्री परिवार के सामाजिक एवं आध्यात्मिक अभियान में सक्रियता से जुड़े हुए थे। बिड़ला समूह में विभिन्न उच्च पदों पर कलकत्ता एवं मुम्बई में कार्यरत् रहे श्री देवपुरा सेवा निवृति के बाद 1982 से उदयपुर में ही रह रहे थे। वे अपनी पुत्री किरण माहेश्वरी के साथ ही निवास कर रहे थे। उन्होंने गायत्री परिवार की सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक उन्नति के कार्क्रमों में अपने को पूर्ण समर्पित कर दिया था। श्री देवपुरा माहेश्वरी पंचायत शहर के उपाध्यक्ष थे। उन्हौंने समाज में कुरितियों को दूर करने ए और सादगीपूर्ण आयोजनों के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए थे। उनके निधन के समाचार मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है। किरण के आवास पर प्रातःकाल से ही संवेदना व्यक्त करने बड़ी संख्या में मित्रगणए कार्यकर्ता ए समाज जन एवं आम जन पहूँच रहे हैं। देश भर से भी शोक संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

error: Content is protected !!