जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी, गिरिजा व्यास और शीशराम ओला को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रभान को 28 सदस्यीय समिति का प्रमुख बनाया गया है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की अध्यक्षता में 23 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है तथा स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में 30 सदस्यीय चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। प्रदेश चुनाव समिति में डॉ. चन्द्रभान को अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव डॉ. सी.पी. जोशी, केन्द्रीय मंत्री चन्द्रेश कुमारी, शीशराम ओला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परसराम मदेरणा, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह, डॉ. बी.डी. कल्ला, केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, नमोनारायण मीणा, लालचन्द कटारिया, राज्य सरकार के मंत्री एमादुद्दीन अहमद, शांति धारीवाल, एआईसीसी सचिव ताराचन्द भगोरा।
साथ ही सांसद हरीश चौधरी, एआईसीसी महासचिव मोहन प्रकाश, एआईसीसी सचिव जुबेर खान, पूर्व एआईसीसी सचिव संजय बाफना, पूर्व मंत्री के.सी. विश्नोई एवं पूर्व सांसद मूलचन्द मीणा को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चांदणा, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शंकुतला रावत, एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाकर को प्रदेश चुनाव समिति का पदेन सदस्य बनाया गया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति में मंत्री शांति धारीवाल को अध्यक्ष तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, पीसीसी उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सांसद रघुवीर मीणा, अश्कअली टाक, पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया, प्रद्युम्न सिंह, पूर्व मुख्य सचेतक हरिसिंह महुआ, विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, मेजर ओ.पी. यादव, जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी, महापौर ज्योति खण्डेलवाल, पूर्व आईएएस. के.एल. मीणा, विभूतिशरण शर्मा, डॉ. बी.पी. ढाका, पूर्व विधायक जुगल काबरा, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी विश्नोई, पूर्व विधायक लक्ष्मणसिंह रावत, मंत्री अशोक बैरवा, सांसद नरेन्द्र बुढानिया, पीसीसी कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल बड़ाया, विधायक डॉ. परम नवदीप, मंत्री बीना काक, पूर्व विधायक डॉ. चन्द्रशेखर बैद, संयम लोढ़ा, सुमन यादव, विधायक सज्जन कटारा, सांसद ज्योति मिर्धा, रतनसिंह, हुक्माराम विश्नोई को सदस्य बनाया गया है।