करणी सेना का विरोध, कार्यक्रम छोड़ भागे अक्षय और सोनाक्षी

rजयपुर। एकता कपूर की फिल्म वनस अपोन ए टाइम मुंबई जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सभी कलाकार जुटे हुए हैं और सभी जगहों पर फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रचार किया जा रहा है। इसी संदर्भ में फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा राजापार्क के पिंक स्क्यावर पहुंचे । जहां पर अभिनेता अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। लेकिन प्रोग्राम के दौरान अक्षय कुमार को करणी सेना के विरोध का सामना करना पड़ा।
दरअसल दोनों को आज राजापार्क के पिंक स्क्वायर में दर्शकों से रूबरू होने का कार्यक्रम था। बड़ी संख्या में अक्षय कुमार को देखने के लिए प्रशंसक पिंक स्कवायर पहुचे। लम्बे समय के इंतजार के बाद जब अक्षय कुमार पहुंचे तो प्रशंसक उन्हे देखने के लिए उमड पड़े। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म वन्स अपोन ए टाइम मुंबई 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी को लेकर प्रचार प्रसार का दौर चल रहा है। जब अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म के बारे में बता रहे थे उसी दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होने जमकर नारेबाजी की। उन्होने एकता कपूर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म का विरोध किया। विरोध के चलते अभिनेता अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा। कार्यक्रम के बाद भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पिंक स्क्वायर के सामने प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की झडप हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि जिस जोधा अकबर का करणी सेना विरोध कर रही है। उस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर ने किया है। ऐसे में एकता की किसी भी फिल्म को राजस्थान में प्रर्दशित नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि एकता कपूर का एक सीरियल जोधा अकबर एक टीवी चैनल पर आ रहा है। जिसका करणी सेना के कार्यकर्ता भरसक विरोध कर रहे हैं । उन्होने एकता कपूर के इस कार्यक्रम का पहले भी काफी विरोध किया था और इस सीरियल को रोकने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगा रखी है। इसी को लेकर एकता कपूर की फिल्म वन्स ओपन ए टाइम मुंबई का करणी सेना ने विरोध किया। वहीं, इससे पूर्व अक्षय और सोनाक्षी ने एकता कपूर के साथ दिन में अजमेर दरगाह में जियारत भी की। बताया जा रहा है कि करणी सेना की पूर्व चेतावनी के चलते एकता कपूर जयपुर में फिल्म के प्रमोशन में ही नहीं पहुंची।
error: Content is protected !!