तुष्टीकरण के लिए हिन्दुओं का अपमानः किरण

kiran4उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि तुष्टीकरण के लिए हिन्दुओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा पर रोक हिन्दुओं के अपमान की नवीनतम घटना है। वे सावरकर स्मृति की मासिक गोष्ठी क संबोधित कर रही थी।
किरण ने कहा कि अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा की पुरानी परम्परा है। यह मान्यता है कि श्री राम का राज्य 84 कोस में फैला हुआ था। इसी कारण दशकों से 84 कोसी यात्रा भक्तजन करते है। कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी यात्रा पर रोक लगा कर सामुदायिक ध्रुवीकरण की गंदी राजनीति कर रहे है।
किरण ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धार्मिक विश्वासों एवं मान्यताओं के पालना का अधिकार देता है। संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतन्तत्रता का भी अधिकार है। उ. प्र. सरकार नें यात्रा पर रोक लगाकर हिन्दुओं के धार्मिक एवं अभिव्यक्ति के अधिकारों को कुचला है। कांग्रेसी तुष्टीकरण के माध्यम से देश के विघटन की राजनीति कर रही है।
गोष्ठी में सावरकर स्मृति के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, गोपाल कृष्ण देवपुरा, योगेश पोखरणा, इन्दर सिंह मेहता, सुभाष जोशी, नरेन्द्र पोरवाल, चेतन लुणदिया, रेन प्रकाश जैन, राजेश शर्मा आदि नें भाग लिया संचालन प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी नें किया।

error: Content is protected !!