कांग्रेस के दो ही साथी भ्रष्टाचार और महंगाई – चतुर्वेदी

बालाजी धाम उमराया में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
arun chaturvedi 2राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा की कांग्रेस रूपी लंका को जलाने की ताकत सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में हे | कांग्रेस जब भी सत्ता में आई हे उसके दो ही साथी साथ में रहे हे पहला भ्रष्टाचार और दूसरा महंगाई | बालाजी धाम उमराया में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने कहा की भाजपा का गठन विचार धारा को लेकर हुआ हे जाती,सम्प्रदाय या परिवारवाद को लेकर नहीं | भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं साधन हे जिसके माध्यम से देश की गरीब जनता की सेवा कर सके |मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की इससे पूर्व प्रात:१० बजे सम्मलेन की शुरुआत भारत माता ,प.दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर चतुर्वेदी के माल्यार्पण के साथ हुई | संगठन की चर्चा करते हुए पूर्व जिला प्रमुख हरिओम सिंह राठोड ने कहा की वर्तमान परिस्थिति में भाजपा को केसे मजबूती दे इसका गहन मंथन करना चाहिए| राजसमन्द विधायक किरण महेश्वरी ने कहा की कार्यकर्ता को संघठन के प्रति समर्पित भाव से काम करना चाहिए | पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठोड ने कहा की कार्यकर्ता और नेता दोनों को आत्मचिंतन कर पार्टी के प्रति जवाबदेह बनना होगा तभी प्रदेश के साथ पार्टी का विकास संभव हे | सम्मेलन को संबोधित करते हुए नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस के खिलाफ जनता जागरूक हो चुकी हे सिर्फ दिशा देने की जरूरत हे | भीम विधायक हरी सिंह रावत ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी के नीव की इट हे| सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने सुराज संकल्प – भाजपा विकल्प का नारा देते हुए कहा की  कहा की कार्यकर्ता अब छोटी छोटी बातों में नही उलजे   और अर्जुन के लक्ष्य की तरह आगे बढे | सम्मेलन में राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशी लाल खटिक,गोविन्द कान्त त्रिपाठी,रामलाल भील,ओमप्रकाश बंसल,शांतिलाल मेनारिया,शोभालाल रेगर,धर्मचंद देरासरिया,शिवशंकर पुरोहित ने भी अपने विचार रखे | इस दोरान पूर्व मंत्री शिवदान सिंह,जिला महामंत्री महेश पालीवाल,श्रीकृष्ण पालीवाल, भीम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चौहान,नवल सिंह सुराना,लता मादरेचा, राजसमन्द नगर अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल,महेंद्र कोठारी,पार्षद हिम्मत कुमावत,रमेश खींची,हिम्मत मेहता,चम्पालाल कुमावत,सुरेश पालीवाल,शिशुपाल चोधरी,सहित सेंकडों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे |

error: Content is protected !!