महाघोटाले बन गए हैं कांग्रेस की पहचानः किरण माहेश्वरी

kiran thumbउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि भारतीय रेल में लोह अयस्क की ढ़ुलाई में 17000 करोड़ रुपयों का घोटाले पर महा लेखा नियंत्रक एवं अंकेक्षक की रिपोर्ट केन्द्र सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का भयावह चेहरा दिखाती है। महाघोटाले कांग्रेस की पहचान बन गए हैं। घोटालों के कारण ही सरकार का अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण समाप्त हो गया है। रुपये के गिरते मूल्यों और नित बढ़ती महंगाई पर घोटालों का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है।
किरण नें कहा कि केन्द्र में कांग्रेस के शासन में घोटाले करने की होड़ मची हुई है। जनता के धन को लुटने में लोक लज्जा की सारी सीमाएं लांघ दी गई है। सरकार की सारी उर्जा घोटाले करने वालों को बचाने में लग रही है। कांग्रेस से मुक्ति पा कर ही भारत विकास की डगर पर आगे बढ़ सकेगा।

error: Content is protected !!