देवनानी ने किया सड़क, नाली, पुलिया निर्माण कार्यो का शुभारम्भ

Ward 26अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 26 व 51 में विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली व पुलिया आदि के निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि वार्ड 26 स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में सड़क तथा कृष्णगंज की विभिन्न गलियों में नालियों के निर्माण हेतु 6 लाख रूपये उनके विधायक कोष से स्वीकृत किये गये। इसी प्रकार वार्ड 51 स्थित प्रतापनगर में माताजी के मंदिर से कुए तक सड़क नाली हेतु 3.30 लाख व भंवरसिंह से मूलसिंह के मकान तक पुलिया निर्माण हेतु 5.29 लाख एवं जेलर वाली गली व मुक्तिधाम रोड़ पर सड़क नाली निर्माण हेतु 4 लाख रूपये विधायक कोष से स्वीकृत किये गये है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नीरज जैन, संतोष मेघवंशी, राकेश डीडवानिया, राजेन्द्रसिंह राठौड़, राजेश शर्मा, श्याम सोमानी, गोविंद झंवर, नरेन्द्रसिंह राठौड, राजेश एरी, योगेश गोयल, रमेश चौहान, गुलाब सिंह राजावत, अमृत शर्मा, गंगाराम सैनी, मुकेश टांक, नरैन्द्र वेष्णव, विक्रम सिंह जोधा, श्यामसुन्दर शर्मा, शंकरसिंह, बजरंगसिंह शेखावत, प्रेम कंवर, सम्पत कंवर, वीरेन्द्रसिंह राठौड़, महैन्द्र सोनी, विष्णु कंवर, महैन्द्र जादम, कुन्दनसिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

अजमेर उत्तर से 2500 से अधिक कार्यकर्ता जाऐंगे जयपुर
आगामी 10 सितम्बर, 2013 को जयपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सुराज संकल्प के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह व उमंग का वातावरण है तथा अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से 2500 से अधिक कार्यकर्ता इस महासंगम में सम्मिलित होने के लिए जयपुर जाऐंगे। क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अजमेर उत्तर में भाजपा के पृथ्वीराज व बजरंग मण्डल के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं की मण्डलशः बैठकों का आयोजन कर प्रत्येक बूथ पर भाजपा द्वारा गठित 10 सदस्यीय समिति सहित क्षेत्र में रहने वाले समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर चलने के लिए आमंत्रित किया गया है।
देवनानी ने बताया कि 10 सितम्बर को प्रातः बसों, कारों व टेªन के द्वारा कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर में प्रातः 11 बजे अमरूदों के बाग में आयोजित इस कार्यकर्ता महासम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा वसुन्धरा राजे सम्बोधित करेगी।

error: Content is protected !!