राजसमंद। असमय भारी वर्षा के कारण राजसमन्द जिले में फसलों को भारी क्षति पहुंची है। पूर्व में वर्षा कम होने के कारण फसले पहले से ही कमजोर थी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें जिला कलक्टर को पत्र लिखकर फसलों को हुई क्षति का आकलन शीघ्र करवाने को कहा है। ताकि समय पर किसानों को क्षतिपूर्ति करवाई जा सके।