राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्द लाल सिंघवी ने कहा की उदयपुर में २६ अक्टूबर को होने वाली नरेंद्र भाई मोदी की आमसभा एतिहासिक होगी इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों को उदयपुर चलने का आह्वान करना चाहिए | मीडिया सेल जिला संयोजक मधु प्रकाश ने बताया की उदयपुर में जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित रेली और आमसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कमरकस चुकी हे | पार्टी के सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में जाकर जनता एंव मतदाताओं से सम्पर्क करने में जुट गए हे | कार्यक्रम को लेकर सभी मंडलों पर मंडल अध्यक्षों ने बैठके कर कार्यकर्ताओं में कार्य वितरित करने का काम आरम्भ कर दिया हे और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रहा हे |
![](https://ajmernama.com/wp-content/uploads/2013/10/n-modi-1.jpg)