राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी-दावेदार उपप्रधान सुरेश जोशी ने चारभुजा नाथ के दर्शनोपरांत जनता से जनसम्पर्क करना शुरू कर दिया हे | जोशी ने पसून्द,केलवा, मांडावाडा,आदि गांवों में जनसम्पर्क शुरू कर दिया हे | जनसम्पर्क के साथ ही साथ २६ अक्टूबर को मोदी की सभा में चलने के लिए भी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दे रहे हे तो दूसरी और नगरपालिका के पूर्व चेयरमन अशोक रांका ने नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हे | सूत्र बताते हे की स्थानीय प्रत्याशी के नाम पर जनता से मिल रही प्रतिक्रियाओं से दोनों ही प्रत्याशी काफी उत्साहित हे | वहीँ रेलमगरा क्षेत्र में मंडल महामंत्री प्रकाश खेरोदिया पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क साध रहे हे |