मोटरसाइकिल भिडंत में दो युवक घायल

z1अरांई।  कस्बे में मोतीपुरा मार्ग पर मोटरसाईकिल भिडन्त में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसमें दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से किशनगढ रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मोतीपुरा निवासी रामदयाल पुत्र मूला जाट मोतीपुरा से अरंाई आ रहा था वहीं अरंाई निवासी सोनू कीर पुत्र हरपाल कीर अरांई से मोतीपुरा जा रहा था। इस बीच दोनों ही मोटरसाईकिलों में सुरखेली सागर के पास स्थित मुडाव पर जबरदस्त भिडन्त हो गई। जिसमें रामदयाल जाट के सीर व मुंह पर गम्भीर चौंटे आयी। साथ ही सोनू कीर के हाथ में फैक्चर हो गया। दोनों युवकों की मोटरसाईकिले काफी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहॉ घायलों के परिजनों का जमावड़ा लग गया। दुघर्टना में घायलों के गम्भीर चोंटे लगने के कारण दोनों युवकों को किशनगढ यज्ञनारायण अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायल रामदयाल जाट के नाक व मुहॅ से खून नहीं रूकने के कारण किशनगढ से अजमेर रैफर कर दिया गया।

महिला के भाई ने लगाया पति व सास पर हत्या का आरोप
गोठियाना में कु एं में मिला था महिला का शव
शुक्रवार सुबह बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

गोठियाना में गुरूवार को कुंए में गिरने से हुई महिला की मौत ने नया मौड़ ले लिया है। मृतक महिला के भाई ने शुक्र वार को बोराडा थाने में पति व सांस पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। बोराडा थानाप्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि खीरिया निवासी महेन्द्र पुत्र देवीलाल रैगर ने मृतका ललिता देवी के पति ग्यारसीलाल व सांस मनभर देवी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप भी लगाया है। गोठियाना में ही घटना हत्या,आत्महत्या या स्वभाविक मौत है कि गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस जांच पडताल में जुट गयी है। मामले की जांच डीवाईएसपी नरेश चीता कर रहे है। फिलहाल पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नही लगा है। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पायेगा। गुरूवार को हुई कुएं में मिले महिला ललिता के शव का किशनगढ यज्ञनारायण चिकित्सालय में शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। पीहर पक्ष द्वारा हत्या की आंशका जताने पर की गई मांग के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा ललिता के शव का पोस्टमाटर्म कर शव परिजनों को सौंपा गया।
अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद 
थानाप्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार खीरिया में करने की जिदद की। अंतिम संस्कार के मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में वरिष्ठ ग्रामीणों की समझाईश पर रीति रीवाज को बरकरार रखने की भावना से ललिता के शव का अंतिम संस्कार गोठियाना में ही किया गया।
ये है मामला :– गोठियाना में गुरूवार दोपहर को जीवण सिंह, उम्मेद सिंह नाथावत के नीजि कुएं में वहीं के ग्यारसी लाल रैगर की पत्नि ललिता देवी का शव तैरते हुए मिला। मौके पर थानाधिकारी दिनेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कु एं से बाहर निकाला। मामले को लेकर ग्रामीणों व ससुराल पक्ष द्वारा बकरियों के लिए पानी निकालने की आश्ंाका जताई जा रही थी। पुलिस ने मौके पर ही मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया। इसके पश्चात परिजनों की मांग पर शव को किशनगढ के यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया।

श्रीजी मन्दिर में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू

कस्बे के श्री कल्याण जी महाराज के मन्दिर में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । प्रतिदिन संध्या आरती में दीपोत्सव की झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड मन्दिर परिसर में दर्शन के लिए उमडती है। पुजारी मुकेश पाराशर ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्तिक एकम से पूरे एक माह तक श्रीजी मन्दिर में वर्षो से दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बताया जाता है कि कार्तिक माह में दीपप्रज्जवलित करने से मनुष्य जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है। इस दौरान धार्मिक कथावाचन भी किया जाता है। इसी प्रकार प्रातकाल कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं की भीड सुबह चार बजे से ही मन्दिर में भजन कीर्तन करने के लिए उमड रही है।

विद्युत मीटरों की प्रयोगशाला में हो जांच
बिजली के दामों में बढोतरी को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस माह आये बिलों ने ग्रामीणों के होश उडा रखे है। ग्रामीण पप्पू माली ने बताया कि बिजली की दरों में बढोतरी ने आम आदमी की जेब पर गहरा असर पडा है। तो दूसरी ओर दीवाली से पूर्व आये बिजली के बिलों को ग्रामीणा राज्य सरकार का बधाई पत्र बताकर उपासना करने में लगे है। किसान अध्यक्ष उमराव गौरेली ने बताया कि बढती महंगाई से ग्रामीणों के रहन सहन पर विपरीत असर पडा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर विभाग द्वारा लगाये गये नये मीटरों की प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पिछले मीटरों परजो विद्युत का इस्तेमाल कि या जा रहा था वो नये मीटर लगने पर अधिक उपभोग के रूप में आ रही है। विद्युत बिलों को लेकर पप्पू माली ,शिवसेना अध्यक्ष मोहित कलवार, बजरंग आचार्य, मुकेश गिरी, आदि ग्रामीणों ने रोष जताया।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!