जन्म दिवस पर किया किरण माहेश्वरी का अभिनंदन

z1z2z3राजसमन्द। भील समाज नें सदैव कांग्रेस का साथ दिया। किन्तु बदले में उन्हें मात्र तिरस्कार एवं विश्वासघात ही मिला तासोल पंचायत के छतरीखेड़ा गांव के भील समाज नें यह व्यथा प्रकट करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समाज के 100 से अधिक व्यक्तियों नें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी के समक्ष भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
किरण के जन्म दिवस के उपलक्ष में भील समुदाय नें चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। सारे समाज नें चुनरी की रक्षा करने का संकल्प लिया। किरण नें कहा कि मेवाड़ का भील समाज सदैव देश रक्षा के लिए अग्रणी रहा है। आज भी देश में व्याप्त संकट काल में इस समाज को आगे आना चाहिए। वे समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा लाना अपना जीवन लक्ष्य मानती है।
बिनोल मे मार्ग परिभ्रमण द्वारा किरण माहेश्वरी का भव्य स्वागत किया गया। परिभ्रमण में सारा गांव उमड़ पड़ा था। कुरज में किरण का सर्वसमाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। किरण नें गांववासियों की आत्मीयता से अभिभूत होते हुए कहा एक बेटी को दिया यह सम्मान बहुत बड़ी बात है। दीनदयाल जी नें कहा था कि यदि शरीर का एक अंग भी दुखता है तो सारे शरीर में पीड़ा होती है। इसी प्रकार यदि किसी एक व्यक्ति को कष्ट हो तो सारे समाज में उसकी वेदना रहती है। विकास एवं कल्याण कार्यों में राजनीतिक आधार पर भेदभाव कांग्रेस की शैली है। भाजपा इनमे भेदभाव नहीं करती है। महंगाई नें गरीबों के घर चुल्हा जलाना कठिन बना दिया है। पाकिस्तान नें जवानों के सिर काट दिए हैए किन्तु सरकार मौन है। आज समय राजनीति का नहींए राष्ट्रधर्म निभाने का है।
हम कांग्रेस सरकार की तरह विवश एवं कायर नहीं है। हमारे हाथों में वो शक्ति हैए जो देश का भाग्य बदल दे। नरेन्द्र मोदी आज भारत के शक्ति प्रतिक बन कर उभरे है। उनका सशक्त नेतृत्व भारत को विश्व शक्ति बनाएगा।
कार्यक्रमों में पंण्सण्सदस्य भगवान भीलए पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण पूर्बियाए कालुसिंहए रतनसिंह ए नर्बदा शंकरए गणेशदासए मांगीलाल जैनए हितेश जोशीए नाथु गुर्जरए भगवतसिंहए राठौड़ए नानालाल डांगीए गणेश गुर्जरए चांदमल पोखरनाए दिलीप चोरड़ियाए राजकुमार चोरड़ियाए बबलु दाधीचए कालुसिंह राठौड़ए उंकार गुर्जर पूर्व जिला परिषद सदस्यए रोशनदेवीए अरूण बोहराएगोपाल बोहराए अनिल जाटए नन्द राजौराए पन्नालाल टेलरए चितरसिंह न्यातिए कैलाश राजौराए मुरली खटीकए जगदीश जी मण्डोराए रामेश्वर जागोटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण भी सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!