
अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने रविवार को विभिन्न वार्डो के जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए काॅंगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस वक्तव्य पर रोष जतातें हुए कहां कि कांग्रेस को राजस्थान में जहर के अलावा कुछ नहीं दिखता। इससे पहले भी जयपुर आकर राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता संभालना जहर पीने के समान है इसके बावजूद राहुल सत्ता को भोगनें के लिए तैयार है उन्होंने कहां कि कांग्रेस सरकार की कागजों में चलनें वाली योजनाओं से केवल भ्रष्ट मंत्रियांे एवं अधिकारियों का ही भला हुआ हैं। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासी एवं व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमति भदेल का जोरदार स्वागत किया।
काॅंग्रेस छात्र नेता राहुल चैहान व नवनीत खोरवाल सहित पांच सौ युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल, भाजपा युवा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, देवेन्द्र सिंह शेखावत, डाॅ. प्रियशील हाडा, सम्पत साॅखला के समक्ष कांग्रेस के छात्र नेता राहुल चैहान सैनी, नवनीत कुमार खोरवाल लाला, रौनी पारसी सहित करीब पांच सौ युवाओं ने रविवार को आयोजित एक सभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्रीमति भदेल ने भाजपा में शामिल हुए सभी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलतें हुए श्रीमति भदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में युवाओं की अनदेखी की। जिससे बेरोजगारो की संख्या में वृद्धि हुई। यही कारण है कि कांग्रेस समर्थित युवाओं का कांग्रेस से मोह भंग हुआ है उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बननें पर पन्द्रह लाख युवाओं को नौकरी देने के लिये भाजा प्रतिबद्ध हैं इस अवसर पर राहुल चैहान ने श्रीमती भदेल को तलवार भेंट की तथा श्री शेखावत व अन्य भाजपा नेता का सम्मान किया । इस अवसर पर पार्षद दलजीत सिंह, रन्जन शर्मा, प्रणव शुक्ला, अमृत नाहरिया,राजेन्द्र बीजावत, विशाल वर्मा,सरोज भाटी, लीला विश्वा, सुनिता अरोडा, राम जी लाल नाहरीया, विनोद राहुल, गौरव टांक , कपिल अरोरा, पुप्प सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें। इसी प्रकार श्रीनगर रोड हरिजन बस्ती में आयोजित एक वाल्मिकी समाज की एकसभा में श्रीमति भदेल का बीएलओ गणपत नारवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित वाल्मिकी समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभा में कुलदीप सिंह टुण्डलायत, सीमादेवी, ललिता देवी, रितेश नारवाल, नौरत डेढवाल, कैलाश, ब्रहमदास, मोहनदास, मूलचन्द, चन्द्रकान्ता, फूलचन्द्र धारू सहित सैकडों वाल्मिकी समाज के लोग माजूद थें। आशागंज हरिजन बस्ती में आयोजित एक सभा में श्रीमति भदेल, अमृृत नाहरिया, पारसनाथ के समक्ष कांग्रेस समर्थित नरेश पथरोल सहित करीब 25 गुर्जर समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्या ग्रहण की। जिसमें संजय तंवर, कानाराम, बिरम धारू, राजेन्द्र सिंह, रमेश चन्द सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल के समर्थन में महिला मोर्चा ने राबडिया मौहल्ला, धान नाडी, जादूघर, अलवर गेट, नगरा, धोलाभाटा रोड़, प्रोफेसर काॅलोनी, गुर्जर धरती आदि क्षेत्रों दौरा कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनानें की अपील की। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं की देह शोषण बढती घटनाओं से क्षेत्र की महिलाओं में भारी रोष देखा गया। इस अवसर पर मोर्चा की कष्णा सोनी ने कहा कि कांग्रेस के पांच मंत्रीयों के देह शोषण में लिप्त घटनाओं ने राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्थाओं की पोल खोल दी हैं। इस बार महिलाओं ने कांग्रेस की सरकार को उखाड फंेकनें का संकल्प लिया हैं इस हेतु क्षेत्र की महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनानें का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमति रूकमणी भदेल, प्रभा शर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सत्यदेवी शर्मा, मंजू शर्मा, कमला जिरोता,नीलू राठौड, किशनी, भगवानदेवी, लाजवन्ती,शांति देवी, संतोष, सपना, माया देवी, ज्योति, लक्ष्मी, मोहनी, शांति देवी, अर्चना, ललिता, मीना देवी,सुनील, संध्या शर्मा, नारायणी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति भदेल ने पार्षद भगवान खरे एवं बलराज कच्छावा के साथ भाजपा वार्ड 31 के माली मौहल्ला, शिव नगर, गुलाब शाह का तकीया, कृष्णा चैक, विरकुमार सर्किल, आदि क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया। इस दौरान विरकुमार सर्किल पर आयोजित एक समारोह में श्री मति भदेल को केलों से तोला गया। एक साथ एकत्रित क्षेत्र के व्यापारियों ने श्रीमति भदेल को चुनरी ओढाकर एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने जगह जगह श्रीमति भदेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल को भाजपा जितानें हेतु भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर श्रीमति भदेल के साथ घनश्याम, गोपाल, पूर्व पार्षद रणजीत, सुधीर, महेन्द्र, सोनू, कश्मीर सिंह, चन्द्रप्रकाश शर्मा, विजय, अमरसिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थें।
इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिह शेखावत, युवा नेता देवेन्द्र सिंह शेखावत पार्षद दलजीत सिंह के साथ वार्ड 11 के क्षेत्रों में सी ब्लाक, एस ब्लाक में जन सम्पर्क किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल का फूल मालाओं एवं चुनरी ओढाकर जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर क्षेत्र के सैकडों लोगों ने भाजपा के प्रति अपना पूर्ण विश्वास जताया। जन सम्पर्क के दौरान गगन आत्रे, सतीश चैहान, सुधीर शर्मा, योगेश सारस्वत, रामदेव गुर्जर, अंकुर शर्मा, रणजीत सिंह, राम सिंह सैनी, मुकेश खींची सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।