-हेमन्त साहू- ब्यावर। सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर के ब्रह्मलीन मंहत श्री गणेशगिरी महाराज(बजरबट्टू महाराज) की 102 वीं जयंती 4 अक्टूबर को हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। मंदिर महंत फतेहगिरी महाराज ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर 3 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा तथा दूसरे दिन प्रात: 8 बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें पंच अखाडा के कई साधू संत अपनी अखाडेबाजी कला का प्रदर्शन करेंगे। तत्पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियाँ की जा रही है।
भक्तों ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
-हेमन्त साहू- ब्यावर। ब्यावर शहर में इन दिनों नवरात्रि पर्व को लेकर शहर के लोगों में माँ जगदम्बे की भक्ति के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माँ के शाक्ति के नव रूपों की आराधना के इस पर्व के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। जिससे उनका जीवन सफल हो सके और अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें। फल माँ दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला माना जाता है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य,सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। माँ ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इनकी साधना से साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान Óचक्र में शिथिल जाता है।
गरबा के साथ माँ दुर्गा की आराधना
-हेमन्त साहू- ब्यावर। जय अम्बे माँ दुर्गा गरबा समिति व गढी थोरियान हाउसिंग बोर्ड के बाशिंदों द्वारा विशाल गरबा महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन जय अम्बे दुर्गा माता मन्दिर में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मीबाई थी। इस दौरान प्रात: सवा 11 बजे घट स्थापना कर माँ दुर्गा के महोत्सव का शंखनाद किया गया। इस दौरान समिति सदस्य राजेश भाटी, नेमीचंद जैन, देवेन्द्रसिंह राठौड, ओमसिंह शेखावत आदि कई लोग मौजूद थे। युवक, युवतियो, महिला,पुरुषो सहित क्षैत्रवासियो गरबा डांडिया नृत्य मे भाग लिया।
एसडीओ द्वारा नगर परिषद आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संग शहर का दौरा
-हेमन्त साहू- ब्यावर। स्वच्छ भारत सप्ताह के अन्तर्गत एसडीओ भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशी कान्त शर्मा ने परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी के संग आज शुक्रवार प्रात: 6 बजे से ब्यावर शहर के 14 सफाई क्षेत्रों का दौरा करके सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एसडीओ एवं आयुक्त को सफाई से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों संबंधी वांछित जानकारी से अवगत कराया।
नगरपरिषद के स्वास्थ्य अधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि एसडीओ एवं आयुक्त द्वारा शुभ प्रात: 6 बजे से शुरू किये गए दौरा दौरान शहरमें तैनात सफाई निरीक्षक सर्वश्री महेन्द्र शर्मा, भंवर लाल जावा तथा हरिराम लखन अपने-अपने संबंधित ऐरिया में अधीनस्थ जमादारों एवं सफाईकर्मियों के माध्यमसे सफाई व्यवस्था में पर नजऱ रखे हुए थे।जिन्हें स्थानीय स्तर की समस्या निवारण हेतुभी निर्देशित किया गया। परिषद अधिकारी के अनुसार इस मौके पर साथही स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के मध्यनजऱ एसडीओ भगवती प्रसाद एवं आयुक्त श्री शर्मा ने सफाई्रकार्मिकों को शहरी के विभिन्न हिस्सों, गली-मौहल्लों में माकूल सफाई हेतु सचेत रहने तथा स्थानीय लोगों को आसपास का वातावरण साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने केलिये स्वच्छता अभियान में सहभागी तथा जागरूक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
अस्पताल में स्वच्छता दिवस आयोजन आज
-हेमन्त साहू- ब्यावर। ब्यावर में अस्पताल स्वच्छता दिवस आयोजन प्रात: 8 बजे रखा गया है। नगर परिषद ब्यावर के आयुक्त शशी कान्त शर्मा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी के अनुसार राजकीय अस्पताल में आहूत इस कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सालय स्टाफ तथा चिकित्सालय में अ स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार 26 सितम्बर को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ाने वाले नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
वार्ड नं. 13 हेतु भामाशाह शिविर आयोजन
ब्यावर। अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशीकान्त शर्मा ब्यावर शहर के वार्ड नं. 13 के नागरिकों हेतु राठी पवेलियन सुभाष उद्यान परिसर में शिविर प्रभारी के निर्देशन में शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ भामाशाह नामांकन शिविर 27 सितम्बर को भी ज़़ारी रहेगा। नागरिकों को शिविर में पूरे परिवार व पूरे दस्तावेजों सहित हाजिर होने की सलाह है। एसडीओ के अनुसार शिविर में प्रथम दिन वार्डवासियों को लाभान्वित कराने हेतु राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला व बाल विकास, सामाजिक न्याय व अधिकारिता ,चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय टीमों के साथ ही स्वयं सेवक राजेश गहलोत व पप्पू पहलवान तथा पीएनबी एवं कम्पयूटर सेवादल द्वारा सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया जारहा है। शिविर में प्रथम दिन शुक्रवार को 5बजेतक 31 आधार कार्ड बनाने हेतु नामांकन, एवं महिला मुखियाओं सहित करीब 300 सदस्यों का भामाशाह नामांकन किया गया तथा पीएनबी टीम द्वारा जरूरतमंद 125 महिला मुखियाओं के बचत खाते खोले गए।