भाजपा आर्य मण्डल अजमेर की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी आर्य मण्डल
दक्षिण विधान सभा अजमेर
योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे- भदेल
भाजपा आर्य मण्डल अजमेर की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

अजमेर 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार एक दिवसीय आर्य मण्डल अजमेर की कार्य समिति की बैठक सी ब्लॉक सामुदायिक भवन क्रांतिकारी वीर सावरकर मुख्य मार्ग चन्दवरदाई नगर पर सम्पन्न हुई।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में 4 सत्र रखे गए जिनमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं, विकास कार्य, सोशल मीडिया व बूथ प्रबंधन पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी यशसवी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जनता के लाभ के लिए जो योजनाएं बना रही हैं उन्हें किस तरीके से जन जन तक पहुंचाया जाए तथा जो लाभार्थी हैं उन्हें कार्यकर्ता किस तरीके से उनकी मदद करें। उसके लिए कार्यकर्ता एकजुट हो कर अपने बूथ की चिंतन करते हुए लोगों के दुख सुख में साथ खड़ा रहे। हम सरकार के साथ जनता के हमदर्द बनें। इस अवसर पर पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, पूर्व एमएलए हरीश झामनानी, शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, उपमहापौर सम्पत सांखला ने योजनाओं के वह संगठनात्मक ढांचे के बारे में अपने विचार रखे व 21 व 22 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यशाला के सभी सत्रों में शहर जिला मंत्री नरपत सिंह कच्छावा ने दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्याें के बारे में पूर्ण जानकारी दी। वार्ड 19 के पार्षद भवानी जेदिया ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची ने निर्माण श्रमिक कार्य योजना व उपमहापौर सम्पत सांखला ने मुख्यमंत्री डायरेक्ट बैनिफिट योजना के बारे में, पूर्व विधायक हरीश झामनानी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में, मण्डल कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह वर्मा ने बूथ प्रबंधन, अमृतलाल नाहरिया ने वृक्षारोपण व पर्यावरण, राजकुमार मोर्य ने खाद्य वितरण व्यवस्था, कंवल प्रकाश किशनानी ने सोशल मीडिया, राजा महाजन ने प्रोजेक्टर के जरिए बूथ व्यवस्था के साथ प्रकाश खेतावत, हेमंत सुनारीवाल और महेन्द्र पटेल ने बूथ की सीमाओं का ज्ञान व समीक्षा कराते हुए विकास कार्याें की जानकारी दी। इन सत्रों की अध्यक्षता अलग अलग पदाधिकारियों द्वारा की गई जिनमें विनोद साधवानी उपाध्यक्ष, मोहन लालवानी पार्षद, अटल शर्मा, शंकरनाथ, अशोक सामरिया, काजल जेठानी, निम्बाराम गुर्जर, मोहन मोटवानी ने अपनी भूमिका अदा की। इस अवसर पर मण्डल, कार्य समिति, मण्डल में रहने वाले शहर जिले के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, व विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री सतीश कलवानी द्वारा धन्यवाद प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन महामंत्री गोविन्दराज जटिया द्वारा किया गया। सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला सम्पन्न हुई।
मुकेश कुमार खींची
मण्डल अध्यक्ष
आर्य मण्डल
9799126685

error: Content is protected !!