निर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को याद किया

अजमेर। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर अजमेर में अम्बेडकर सर्किल पर राजनीतिक दलों और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करने के लिए कांग्रेस संगठन की और से आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता के साथ ही महापौर कमल बाकोलिया, नगर सुधार न्यास अध्यक्ष नरेन शहानी, कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित भाटी के साथ ही यूथ और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को दलित संगठनों और भाजपा की और से भी श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।
बाबा साहेब की श्रद्धांजली के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित भाटी अचानक भड़क गए। भाटी इस बात से नाराज थे कि संगठन की ओर से उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी सही समय पर नहीं दी गई और जब वे यहां पहुंच गए तो उन्हें इस बात का पता चला कि कार्यक्रम उनकी गैरमौजूदगी में ही शुरू कर दिया गया है। बाद में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समझाइश पर भाटी माने और उन्होंने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर पूरे अम्बेडकर सर्किल को जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा जैसे नारों से गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पार्षद दयालराम सिवासीया, हिरालाल जिनघर, जीतेन्द्र चौहान, हरिश दायमा, रविन्द्र चौहान सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!