रंगताली द्वितीय गरबा महारास 19 अक्टूबर को

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई अजमेर का भव्य आयोजन

अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर युवा इकाई द्वारा मां भगवती की आराधना, भक्ति और उल्लास से सराबोर “रंग ताली दो गरबा महारास” का भव्य आयोजन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में बंधन सूत्र इवेंट्स, कर्म सोशल एवं एम.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया ने बताया कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां भगवती की आराधना, आस्था और सामूहिक उल्लास का पर्व है। आयोजन में गरबा, महारास एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज के बंधुओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया की अध्यक्षता में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान करने के लिए एक विशेष संयोजन समिति का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि समिति का मार्गदर्शन सूरज नारायण लखोटिया के निर्देशन में किया जाएगा। समिति में युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया, महिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया, युवा महामंत्री मनीष खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल खंडेलवाल, संयोजक देवेश मालू, महिला प्रभारी इंदु जैन, महिला महामंत्री अनीता बाल्डी, मुख्य शाखा से प्रदीप बंसल, हरीश जी गर्ग एवं हिमांशु खंडेलवाल को शामिल किया गया है।

बैठक में पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की तथा इसे अजमेर में गरबा और सांस्कृतिक एकता का एक यादगार आयोजन बनाने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधु-भगिनी एवं युवाओं से “रंग ताली दो गरबा महारास” में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर मां भगवती की आराधना एवं इस सांस्कृतिक उत्सव को भव्यता प्रदान करने का आह्वान किया।
भवदीय
उमेश गर्ग महामंत्री
मो. 9829793705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!