भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा सुराज सदभावना सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन

aaaअजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा होने वाले सुराज सदभावना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
आज दिनांक 02 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल मार्ग स्थित, एच.डी.एफ.सी. बैंक के पास हिंगलाज माता भवन में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अल्ससंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमीर पठान और प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री युनूस खान, भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत के द्वारा विधिवत किया गया।
इस मौके पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फखर, जिलाध्यक्ष शफी बख्क्ष ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों को माला पहनाकर स्वागत किया। अल्संख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि 06 अक्टूबर को सुभाष उद्यान में होने वाले भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता को सम्बोधिक करते हुए कहा कि इस सदभावना सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर जिले में बैठकों का दौर जारी है और हर जिले से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने के लिये निवेदन किया जा रहा है।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष युनूस खान ने कहा कि इस सद्भावन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग लेकर चले और इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एवं राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया द्वारा मार्ग दर्शन मिलेगा। भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष लखावत जी ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी से निवेदन किया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर कमेटियाँ बना इस सद्भावना सम्मेलन को सफल बनाने का निश्चय करें। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल का जायजा लिया।
इस मौके पर भा.ज.पा. शहर अध्यक्ष रासासिंह रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष सफी बक्श, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम फखर, राष्ट्रीय महामंत्री सलावत खां, श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, नवलराय बच्चानी, अजीत सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सलीम अफसान चिश्ती, फरहाद सागर, इशरत परवीन, अब्दुल बारी, वाहीद खान सहित भा.ज.पा. के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
-वनिता जैमन
मों. 9829126880
error: Content is protected !!