राजसमंद। राजस्थान की कांग्रेस सरकार नें गांवों में कई विकास कार्यों को अवरूद्ध कर दिया है। विधायक विकास निधि के कार्यों में भी कई अवरोध उत्पन्न किये गए है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें सार्दुलखेड़ा में जनसभा में ये विचार व्यक्त किए। किरण नें कहा कि कांग्रेस में गावों के विकास की सोच ही नहीं है। पड़ासली में विधायक निधि से रोशनी की व्यवस्था के लिए कार्य स्वीकृत किया किन्तु सरकार नें उसे भी अटका दिया। जनसभा में किरण नें ग्रामीण जनों से कांग्रेस के कुशासन को समाप्त करने एवं कमल के फूल पर वोट देने का आव्हान किया। सभी ग्रामीणों नें हाथ उठा कर इसका वचन दिया।
किरण नें कहा कि भाजपा की कथनी एवं करनी एक समान है। जो कहते हैं, उसे पुरा करते है। कांग्रेस केवल वादा करती है, निभाती नहीं है। जनता के अभाव अभियोगो के प्रति उसमें कोई चिन्ता नहीं है।
