” पशुक्रूरता व छद्दम साधनों से नहीं सुधरता वास्तु”

शैलेन्द्र माथुर
शैलेन्द्र माथुर
वास्तुशास्त्र के पालन के साथ साथ आजकल बाज़ारू सजावटी साधनों का चलन वास्तु निवारण के लिए बताया जा रहा है, इसके सापेक्ष इन साधनों का उल्लेख करने वाली पुस्तकें भी बाजार में उपलब्ध है।इन पुस्तकों में उन प्रोडक्ट्स का विस्तृत उल्लेख है जो उस दुकान पर उपलब्ध है जिसके माध्यम से “लक्ष्मी आप के द्वार आएगी….”, “आपके कष्ट निवारण……” आदि वास्तु दोष निवारण संभव होना दर्शाया गया है। वास्तु निवारण या निर्माण में पिरामिड संरचना का अपना विशेष महत्व है,मिस्र में इस रचना का उद्गम हुआ था।परंतु आज के विद्वानों ने तो हिंदु देवता गणपति जी को ही पिरामिड में विराजमान कर दिया है वहीँ चीन की पद्धति पकुआ में भी गणपति जी को स्थापित कर दिया है! मैं किसी भी वास्तुपद्धति का विरोध नहीं कर रहा अपितु इनकी आड़ में अपनाये जा रहे हथकंडो का विरोधी हूँ।
आजकल कल कालेघोड़े की नाल का धंधा भी खूब चलरहा है, कुछ कालेघोड़े तो सड़क पर टहलाते हुए नज़र आते है! एक ओर जँहा इन घोड़ों को बार बार इंसान की असहनीय क्रूरता का शिकार होना पड़ता है, वंही दूसरी ओर वास्तु पीड़ित व्यक्ति भी ठगी का शिकार हो जाता है।वैज्ञानिक तथ्य यह है कि जो घोडा तेज़ कदमताल के साथ मैदान या कच्चे धरातल पर दौड़ता है उसकी नाल के सिरों पर चुम्बकीय ध्रुव प्रेरित हो जाते है जिनकी तीव्रता नाल के धातु पर निर्भर करती है। एक समय था जब नाल हेतु फौलाद का लोहा/कोबाल्टनिकल मिश्रण प्रयुक्त हुआ करता था,परंतु आजकल तो आर.सी.सी. में प्रयुक्त सरिये के स्क्रेप से नाल बनाई जा रही है। जबकि ऋणात्मक ऊर्जा प्रवेश निषेध व शनि उपाय हेतु घरों के मुख्यद्वार पर स्वतः ही घोड़े के पैर से निकली हुई नाल लगाने की सलाह हमारे वास्तुशास्त्री/ज्योतिषगंण देते है। साधारण सरिये से बनी व पशुक्रूरता से परिपूर्ण नाल तो स्वमं ऋणात्मक ऊर्जा का उत्सर्जक साबित होती है।आजकल लव बर्ड्स,स्टार कछुए पालने व फिश एक्वेरियम का भी प्रचलन वास्तु दोष निवारण के नाम से खूब चल गया है,जबकि वास्तुशास्त्र में पशु पक्षियों को कैद करने का कंही भी उल्लेख नहीं है।फेंगशुई में केवल इनकी प्रतिमा या चित्रों को यथास्थान लगाने का उल्लेख अवश्य है।वर्तमान में कई बिल्डर/रियल स्टेट एजेंट भी लोगों को उक्त पशु पक्षियों /प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर अपने बिगड़े हुए वास्तुयुक्त मकान/फ्लैट्स को बेचने हेतु वास्तु विरोधी सलाह प्रदान करने में नहीं चूकते है।
-इंजी.शैलेन्द्र माथुर(बी.टेक,वास्तुविशेषज्ञ);अलखनंदा कॉलोनी,वैशाली नगर,अजमेर।

error: Content is protected !!