कार्तिक मास मतलब व्रत और त्योहारों का महीना

आस्था रखने वाले इसे मोक्षदायी महीना मानते हैं

भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा तथा हिंदू पंचांग के अनुसार 12 महीने ही व्रत त्योहारों के के होते हैं लेकिन आस्था वालों के लिए कार्तिक मास मोक्ष का महीना और व्रत त्योहारों की धूम का महीना माना गया है माना गया है शरद पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान की आराधना- उपासना के क्रम के साथ शुरू होने वाले व्रत त्योहारों का सिलसला आगामी पूर्णिमा तक अनवरत जारी रहता है । स्कंद पुराण में कार्तिक मास को सबसे अच्छा और पद्म पुराण में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष देने वाला महीना माना गया है।
शास्त्रों के अनुसार इस महीने में दीपदान करने से पाप कट जाते हैं।

आवश्यक सूचनार्थ

इस बार ( अक्टूबर – नवंबर 2018) कार्तिक मास संवत 2075 के तिथि त्यौहार

23/24 अक्टूबर 2018 :- शरद पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी पूजन/ कार्तिक स्नान, ( जागरी व्रत भी करते हैं, समुद्र मंथन से लक्ष्मी अवतरण के उपलक्ष्य में मान्यता है कि इस रात लक्ष्मी जी जाग रहे भक्तों पर कृपा बरसाती है)

27 अक्टूबर 2018 :- पति की रक्षा के लिए करवा चौथ व्रत, चंद्रोदय 8:14 (स्थानीय समय में 0 से 12 मिनट तक – + का अंतर संभव

31 अक्टूबर 2018 अहोई व्रत, / कालाष्टमी

3 नवंबर 2018 रमा एकादशी व्रत, 4 नवंबर 2018 रमा एकादशी/गोवत्स द्वादशी

4 नवंबर गोवत्स द्वादशी,

5 नवंबर 2018 सोम प्रदोष व्रत/
धनतेरस पर्व,

6 नवंबर 2018 नरक रूप चतुर्दशी

7 नवंबर 2018 देवपितृ कार्यै कार्तिक अमावस्या / धन संपत्ति की देवी मां महालक्ष्मी का दीपावली पर्व,

8 नवंबर 2018 अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजा, बली पूजा

9 नवंबर 2018 चंद्र दर्शन /भाई की रक्षा के लिए भैया दूज, / विश्वकर्मा पूजा/ चित्रगुप्त पूजा

12 नवंबर 2018 सौभाग्य पंचमी/ ज्ञान लाभ पंचमी

13 नवंबर 2018 सूर्य की आराधना का पर्व छठ पूजा और

15से20 नवंबर पंचक ( आरंभ-समाप्त समय स्थानीय)

19 नवंबर 2018 देवोत्थान एकादशी व्रत / भीष्म पंचक व्रत आरंभ

20 नवंबर 2018 भौम प्रदोष व्रत

21 नवंबर 2018 वैकुंठ चतुर्दशी

22 नवंबर 2018 पूर्णिमा व्रत

23 नवंबर 2018 पूर्णिमा पुण्य / गुरुनानक जयंती/ कार्तिक स्नान व भीष्म पंचक व्रत पूर्ण ।

error: Content is protected !!