राशिफल और पंचांग

आज और कल का दिन खास
======================
17 जुलाई- सावन का महीना आज से शुरु।
17 जुलाई- शिरडी में साईंबाबा उत्सव समाप्ति आज।
17 जुलाई- अशून्य शयन व्रत आज से।
18 जुलाई- फल द्वितीया कल।

आज का राशिफल
*******************
17 जुलाई, 2019
—————————–
मेष : वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा।ज़ स्वास्थ्य नरम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृषभ : जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आर्थिक निवेश करना लाभप्रद रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन : दिन मंगलमय गुजरेगा। कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किस्मत का साथ मिलेगा, कम प्रयास से ही अधिक सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मंगलमय यात्रा हो सकती है।

कर्क : साझेदारी के काम में संभलकर रहिएगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। विवादों से बचकर रहें। अपने भी आज परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे। आज का दिन संयमपूर्वक बिताएं।

सिंह : कोई प्रतिकूल समाचार मिलने से तनाव में रह सकते हैं। अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। आज खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या : मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा इसलिए आलस्य से बचें। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। कहीं घूमने की योजना आज बन सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

तुला : आपका पैसाक कहीं अटका हुआ हो तो आज वह मिल सकता है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है, इसलिए मेहनत में कमी ना करें। यश, मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर ना छोड़ें। परिवार से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र के मामले में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सहकर्मियों और अधिकारियों से आप पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से सहयोग मिलेग।

धनु : आज आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, संभलकर चलें। कार्यों में बाधा से परेशानी होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर : सितारों की स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल है। यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा उपहार मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बंधुओ से मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख सुविधाओं के साधनों पर धन व्यय होगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन : भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता से आपके काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कई अच्छे अवसर आज आपको मिल सकते हैं जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं। व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

आज का पंचांग
*****************
17 जुलाई, 2019
—————————
तिथि प्रतिपदा 28:51 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 22:51 तक
करण बालव 15:59 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग विष्कुम्भ 27:45 तक
सूर्योदय 05:38
सूर्यास्त 19:16
चन्द्रमा मकर राशि में
राहुकाल दिन में 12:27 − 14:09
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास आषाढ़
शुभ मुहूर्त अभिजित कोई नहीं।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!