क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी कहाँ और क्यों निवास करना पसंद करती है ? Part 2

dr. j k garg
याद रखे सच्चा सुख केवल सत्य से ही मिलता है, यह भी संभव है की इस प्रक्रिया मे आपको दुःख का भी सामना करना पड़े | यह भी सत्य है कि जहां पर बुद्धीजीवी का अपमान होता है उस स्थान पर लक्ष्मीजी निवास नहीं करती है | माता लक्ष्मी वहीं निवास करती है जहाँ गरीबों की मदद करने ओर उनकी सेवा करने की भावना होती है, जहाँ मूर्खो और पाखंडीयों को सम्मानित नहीं किया जाता है, जहाँ लोगों जरुरत बंध स्त्रीपुरूषों को कभी खाली हाथ नहीँ लोटाया जाता है,जहाँ बच्चों को भगवान के तुल्य मान कर उन्हें प्यार दिया जाता है, जहां पारिवरिक क्लेश और मनमुटाव नहीं होते है | माता लक्ष्मी जी वहीं निवास करती है जहाँ पति पत्नी दो शरीर एवं एक आत्मा के रूप मै रहते हैं एवं जहाँ माता पिता गुरु का सम्मान किया जाता है |

प्रस्तुतिकरण—डा. जे. के. गर्ग

error: Content is protected !!