राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
31 दिसम्बर, मंगलवार, 2019
आज और कल का दिन खास
======================
31 दिसम्बर,1984 को राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष बने।
31 दिसम्बर, 1925 को व्यंग्य के लिए मशहूर हिंदी लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था।

1 जनवरी- ईस्वी सन् 2020 का आगाज।

आज का राशिफल
*******************
31 दिसम्बर, 2019
=====================
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। धन कोष में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे। रचनात्मक काम करेंगे।

मिथुन राशि : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। आज दफ्तर में उ’च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि : आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें।

सिंह राशि : आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

कन्या राशि : आज आपका बिजनेस के लिहाज से उत्तम दिन है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज आपका दिन बहुत शुभ हैं। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल हैं। मित्रों-सम्बंधियों से हुई मुलाकात आनंद देगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे।

तुला राशि : प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। आज का दिन कष्टदायी हो सकता हैं। सावधानी बरतें। परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि : आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

धनु राशि : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। व्यर्थ की भागदौड़ से थकान हो सकती है।

मकर राशि : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज संतान का प्रति दुखी हो सकते है, आज विद्यार्थियों को किसी बात की उल्जन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है।

कुम्भ राशि : आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा।

मीन राशि : आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। आज आपको कोई नया काम मिलेगा लेकिन उसके मिलते ही आपके आज कई नुकसान भी होंगे। आज आपको किसी बात की चिंता होगी, घर में कोई बीमार हो सकता है, किसी को पैसे उधार न दे।

आज का पंचांग
*******************
31 दिसम्बर, 2019
————————-
तिथि पंचमी 16.03 तक
नक्षत्र शतभिषा 25.27 तक
करण बालव 16.03 तक
कौलव 29.14 तक
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
योग सिद्ध 21.03 तक
सूर्योदय 07.12
सूर्यास्त 17.33
चन्द्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 14.49 – 16.16
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12.03 – 12.44

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या इसी व्हाट्स एप नम्बर पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!