आप भी जानिये रावण के उन सपनों जो वो पूरा नहीं कर पाया पार्ट 1

आईये जाने रावण के बारे में कुछ अनसुनी जानकारियां

dr. j k garg
प्रखांड पंडित रावण के कुछ सपने जिसे वो पूरा करना चाहता था , ये सपने प्रक्रति के विरुद्ध थे जो अगर पूरे हो जाते तो संसार में अराजकता और अधर्म बढ़ जाता वहीं आसुरी प्रवृत्तियां अनियंत्रित हो जातीं |

रावण की अधूरी आकांक्षायें

(A) काले रंग को गोरा करना

मान्यताओं के मुताबिक रावण खुद काला था इसलिए वो चाहता था कि मानव प्रजाति में जितने भी लोगों के रंग काले है वे सभी गोरे हो जाएं, ताकि कोई भी महिला उनका अपमान और तिरस्कार नहीं कर सके |

(B) बाली को हराने का सपना

रावण ने कई युद्ध जीते लेकिन कई बार हारा भी था, महाबली बाली ने रावण को पराजित करके उसे अपनी बाजु में दबाकर समुद्रों की परिक्रमा भी की थी | रावण एन केन प्रकारेण बाली को पराजित करना चाहता था किन्तु उसका यह सपना भी पूरा नहीं हो सका था |

(C) सोने को खुशबुदार बनाना

रावण का सपना था कि वो सारे संसार में उपलब्ध सोने पर अपना अधिकार कर ले | सोने की खोज आसानी से हो जाये ईस वास्ते रावण चाहता था कि सोने में सुगंध होनी चाहिये जिससे वो सोने की खोज आसानी और सुगमता से कर सके | रावण का यह सपना भी पूरा नहीं हो सका |

संकलनकर्ता एवं प्रस्तुतिकरण—–डा.जे. के.गर्ग सन्दर्भ—-विभिन्न पत्र-पत्रिकायें एवं समाचार पत्र

error: Content is protected !!