आज का राशिफल व पंचांग : 26 फरवरी, 2021, शुक्रवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
26 फरवरी : जिनेन्द्र रथ यात्रा आज।
27 फरवरी : माघ पूर्णिमा कल।
27 फरवरी : गुरु रविदास जयंती कल।

आज का राशिफल
=============
26 फरवरी, 2021, शुक्रवार
***********************
मेष राशि: गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन- मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। नए कार्यों का प्रारंभ न करने और जलक्षेत्र से संभल कर रहें।

वृषभ राशि: पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। साझेदारी में लाभ तथा मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि: आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।

कर्क राशि: दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। साथ-साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रह सकती है। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा- प्रवास में कठिनाई आ सकती है।

सिंह राशि: नकारात्मक विचार हताशा पैदा कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव हो सकती है। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी से काम करें। भावुकता से बचना लाभकारी है।

कन्या राशि: आज कार्य में सफलता तो आपको मिलना निश्चित है। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि: आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता के क्षण व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जा सकते हैं। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि : स्वास्थ्य खराब होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोंक के कारण मन दुःखी होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। दुर्घटना से बचें। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।

मकर राशि: सामाजिक क्षेत्र में नौकरी- व्यवसाय में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक हो सकता है। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। स्त्री मित्रों समेत पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होने का योग है। प्रवास- पर्यटन होंगे।

कुंभ राशि: आपके सारे कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।

मीन राशि:मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रह सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करिएगा। संतानों की समस्याएं आपको चिंतित करने वाली हैं। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल हो सकते हैं। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।

आज का पंचांग
============
26 फरवरी, 2021
*****************
तिथि चतुर्दशी, 15:51
नक्षत्र आश्लेषा 12:35
करण वणिज, 15:51
विष्टि 26:53
पक्ष शुक्ल
योग अतिगंड 22:34
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:49
सूर्यास्त 18:18
चन्द्रमा कर्क 12: 35
राहुकाल 11.08 – 12.34
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास माघ
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 12:11 – 12:57

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!