
21 दिसम्बर, 2007 को सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हुआ।
21 दिसम्बर, 1898 को रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आज का राशिफल
****************
20 दिसंबर, 2021, सोमवार
===================
मेष राशि : पूरा दिन ऊर्जावान रहेंगे। सेहत पर मौसम का असर देखने को मिल सकता है। माता की तबीयत के चलते मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के कारम परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
वृषभ राशि : बिजनेस के चलते मन दुविधा में रहेगा। सर्दी का मौसम आपको बीमारी दे सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पिता से वित्तीय मदद ले सकते हैं।
मिथुन राशि : दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार आज अच्छा मुनाफा देगा। किसी सरकारी योजना से लाभ हो सकता है। छोटे भाई से नाराज हो सकते हैं। हालांकि यह नाराजगी कुछ ही देर की होगी।
कर्क राशि : शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। यह आपका काम बिगाड़ सकता है। व्यापार बेहतर चलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से आज दूरी बनाकर चलें।
सिंह राशि : व्यवसाय आज लाभकारी साबित होगा। ऑफिस में बढ़ा काम परेशान कर सकता है। दोस्तों के साथ आज किसी भी बहस में न पड़ें। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं।
कन्या राशि : घरेलू खर्च के चलते परेशान हो सकते हैं। जमीनी विवाद पूरे परिवार को परेशान कर सकता है। पूरे दिन मन खिन्न रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
तुला राशि : यात्रा से वित्तीय फायदा होगा। पत्नी के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में प्रशंसा मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करने वाले हैं।
वृश्चिक राशि : दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बीतने वाला है। बिजनेस के काम से कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलने वाली है। नए वाहन का सुख मिलेगा।
धनु राशि : पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मिलना हो सकता है। कार्यस्थल किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। किसी विवाद में खुद को डालें।
मकर राशि : जमीन-जायदाद के दस्तावेज़ के कार्यों में सावधानी रखनी होगी। सरकारी कामकाज में परेशान होना पड़ सकता है। मानसिक तौर पर अस्वस्थ रह सकते हैं। संतान की सेहत की चिंता रहेगी।
कुंभ राशि : कोई नया कार्य सम्पन्न कर कर सकते हैं। कन्या की शादी को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। मकान के कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। अध्यात्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं। मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान हो सकते हैं।
मीन राशि : आय से अधिक व्यय होगा। धन अधिक खर्च होने से मन अप्रसन्न रहेगा। घरेलू कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक कामकाज में संभलकर चलना होगा। कार्यस्थल पर काम को लेकर व्यस्तता रहेगी।
आज का पंचांग
===========
20 दिसम्बर, 2021
*****************
तिथि प्रतिपदा 12:38
नक्षत्र आद्रा 19:46
करण कौलव 12:38
तैतिल 25:49
पक्ष कृष्ण
योग शुक्ल 10:56
वार सोमवार
सूर्योदय 07:08
सूर्यास्त 17:28
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल 08:26 – 09:43
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास पौष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:57 – 12:39
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076