
23 दिसम्बर, 2000 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
24 दिसंबर,1924 को हिंदी सिनेमा के पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का जन्म हुआ था।
आज का राशिफल
****************
23 दिसंबर, 2021, गुरुवार
===================
मेष राशि : परिवार के सदस्यों से किसी मसले पर गंभीर बहस हो सकती है। माता की सेहत चिंतित करेगी। संपत्ति से संबंधित विवाद के आसार हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा।
वृषभ राशि : आज मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेखन कार्य से मान सम्मान बढ़ेगा। पिता से से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहना होगा।
मिथुन राशि : कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय बाद मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि : आज मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। शरीर पर मौसम का असर दिखेगा। दोस्तों और परिवार वालों से खुशी मिलेगी। मन विचलित रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है।
सिंह राशि : पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। विदेश में रह रहा कोई मित्र अचानक मिलने आ सकता है। अनावश्यक विवाद से बचकर रहना होगा। दैनिक जीवन में खर्च बढ़ने वाला है।
कन्या राशि : अचानक धन लाभ होने वाला है। संतान की वजह से मान सम्मान बढ़ेगा। महिला मित्र से लाभ का संकेत है। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त करने वाले हैं।
तुला राशि : ऑफिस में किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल नहीं होगी। पिता से धन लाभ होगा। किसी सरकारी काम में सफलता मिल सकती है पारिवारिक जीवन अच्छा चलने वाला है।
वृश्चिक राशि : अचानक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। थकान का अनुभव करेंगे। व्यापार में किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि : कोई भी नया काम आरंभ न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। अनैतिक कार्य से बचकर रहें। परिवार से सदस्य से बहस होगी। बातचीत के क्रम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक थकान होगा।
मकर राशि : सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी। धन-लाभ का प्रबल योग है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
कुंभ राशि : आज नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। तन-मन पूरी तरह स्वस्थ रहने वाला है। धन व्यय होगा। हर काम में सफलता मिलने वाली है। किसी बड़े फैसले में परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा ।
मीन राशि : दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है वाली है। कहीं बाहर जाने पर पानी से बचकर रहें। मानसिक शांति बनी रहेगी। कोई आवश्यक काम संपूर्ण होगा।
आज का पंचांग
===========
23 दिसम्बर, 2021
*****************
तिथि चतुर्थी 18:29
नक्षत्र अश्लेषा 26:41
करण बालव 18:29
कौलव 31:07
पक्ष कृष्ण
योग वैधृति 12:09
वार गुरुवार
सूर्योदय 07:10
सूर्यास्त 17:29
चन्द्रमा कर्क 26:41
राहुकाल 13:37 – 14:54
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास पौष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:59 – 12:40
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076