हथेली पर सूर्य रेखा का मतलब
====================

सुख की नहीं होती है कमी
==================
हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को बहुत शुभ माना गया है। जिस व्यक्ति की हथेली पर यह रेखा होता है, उसके जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं होती है। जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर भाग्य रेखा पर जाकर समाप्त होती है तो उसकी आयु काफी होती है।
अधिकारी बनता है ऐसा व्यक्ति
====================
जिस व्यक्ति के हथेली पर सूर्य रेखा बृहस्पति पर्वत तक पहुंच जाती है और वह पर्वत तक पहुंचकर रेखा के अंत में कोई तारा जैसा चिन्ह बना हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत बड़ा अधिकारी बनता है। वहीं सूर्य रेखा मसतिष्क रेखा पर जाकर समाप्त हो जाए तो वह व्यक्ति विद्वान और बुद्धिमान होता है।
विदेश में भी करता है व्यापार
===================
हथेली पर सूर्य और बुध पर्वत आपस में मिल जाएं और मस्तिष्क रेखा पर बुध और सूर्य रेखा मिल गई हों तो ऐसे योग वाला व्यक्ति प्रसिद्ध व्यापारी बनता है और करोड़ों रुपए कमाता है। ऐसे व्यक्ति देश में ही नहीं विदेश में भी अपना व्यापार करता है।
काफी उदार होता है ऐसा व्यक्ति
=====================
जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर हृदय रेखा पर जाकर समाप्त हो जाती है तो ऐसा व्यक्ति उदार होता है। वह परोपकार और दान-पुण्य का कार्य काफी करता है। वहीं सूर्य रेखा प्रारंभ या फिर अंत में जाकर कांटे की तरह विभाजित हो जाए तो ऐसा व्यक्ति अपना जीवन काफी सुखी और समृद्ध तरीके से व्यतीत करता है।
सम्मान और पैसों में आती है कमी
======================
अगर सूर्य रेखा साफ हो लेकिन उस पर अंडाकर चिन्ह बने हों, साथ ही कोई अन्य रेखा आकर काट जाए तो यह अशुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सम्मान और पैसों की बहुत कमी आती है। ऐसे व्यक्ति का मन हमेशा भटकता रहता है, उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है।
हथेली में हैं ऐसी रेखाएं तो बन सकते हैं करोड़पति
=============================
सुख और ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति
यदि व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा के साथ-साथ भाग्य रेखा और बुध रेखा तीनों मणिबंध से निकल रही हों और सीधी सरल और साफ हो तो ऐसे व्यक्ति के पास कुबेर के समान धन होता है। वह शुरुआत में तो मेहनत करता है लेकिन बाद में उसको सुख, ऐश्वर्य का आनंद की प्राप्ति होती है।
काफी फेमस होते हैं ऐसे व्यक्ति
====================
जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर जीवन रेखा पर जाकर समाप्त हो रही हो तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में काफी फेमस होते हैं। वहीं सूर्य रेखा अगर चंद्र पर्वत तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति फेमस एक्टर, सिंगर या फिर पॉलिटिशन आदि बनते हैं।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।