Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
आज का राशिफल व पंचांग : 24 नवम्बर, 2023, शुक्रवार - Ajmernama

आज का राशिफल व पंचांग : 24 नवम्बर, 2023, शुक्रवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
24 नवम्बर 2023 : प्रदोष व्रत आज।
25 नवम्बर 2023 : वैकुण्ठ चतुर्दशी कल।

आज का राशिफल
****************
24 नवम्बर, 2023, शुक्रवार
===================
मेष राशि : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढऩे के भी योग हैं।

वृषभ राशि : आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे। आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे। आज आप जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें। जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा।

मिथुन राशि : आज आपके नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। निरर्थक व्यय होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है।

कर्क राशि : आप अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आज आर्थिक पक्ष आप का उत्तम रहेगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों से आज सुखानुभूति होगी।

सिंह राशि : आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। इ’छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि : आज आपसी लोगों की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। आपकी माता जी स्वास्थ्य लाभ का आनंद लेंगी। अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि : दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे आपका नुकसान हो सकता है। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा। क्रोध पर संयम रखें। दिन बहुत शुभफलदायी है व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। काम-वासना पर संयम रखने की कोशिश करें।

धनु राशि : आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। मन विचलित रह सकता है। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी

मकर राशि : आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं।

कुम्भ राशि : भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है।

मीन राशि : आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। बीमारी से राहत मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगो के लिए लिए आज का दिन बेहतर है। आज किस्मत पर भरोसा बिल्कुल न करें। अचानक धन हानि के योग हैं।
आज का पंचांग
===========
24 नवम्बर 2023, शुक्रवार
************************
तिथि द्वादशी 07:08 PM
नक्षत्र रेवती 04:01 PM
करण बव 08:05 AM
बालव 07:08 PM
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि 09:04 AM
व्यतिपात 06:23 AM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:50 AM
सूर्यास्त 05:24 PM
चन्द्रमा मीन 04:01 PM
राहुकाल 10:48 – 12:07 PM
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1945 (शोभकृत)
मास कार्तिक
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:46 – 12:28 PM

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!