राजस्व मण्डल अध्यक्ष ने कला प्रदर्शनी किया शुभारम्भ

PRO3.1.2014p1PRO3.1.2014p2अजमेर। सूचना केन्द्र में आज प्रात: आकार गु्रप की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ राजस्व मण्डल अध्यक्ष श्री चन्द्र मोहन मीणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सूचना केन्द्र के उप निदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी भी उपस्थित थे। इस प्रदर्शनी में अजमेर, जयपुर, दिल्ली, मथुरा, लखनऊ, एवं पूना के 21 चित्रकारों की कलाकृतियां दर्शको के अवलोकनार्थ प्रदर्शित की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित कलाकार, कला प्रेमी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रदर्शनी में आकार गु्रप के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चित्रकार श्री अनुपम भटनागर की एक्रलिक रंगों से सजी कृष्ण जीवन पर आधारित कलाकृति को प्रदर्शित किया है, कलाकृति की रंग योजना मूल चमकदार रंगों में घनवादी शैली में है। श्री प्रहलाद शर्मा की कलाकृतियों चित्रों में पर्यावरण व संरक्षण के प्रति संवेदना का सुंदर चित्रण है। चित्रकार श्री लक्ष्यपाल सिंह राठौड़ की कलाकृतियों का चित्र संयोजन आधुनिक होने पर भी विषय वस्तु स्थानीय ग्रामीण जन जीवन पर आधारित है, आकृतियां काव्यमयी होने के साथ-साथ अपनी अलग शैली युक्त है। डॉ. अमित राजवंशी के वृहद आकार चित्रों की विषय वस्तु आकृति मूलक होकर विशिष्ठ शैली में एकवर्णिय रंगों का प्रयोग मनभावन बनता है। चित्रकार श्री अनिल मोहन के चित्रों की विषय वस्तु महात्मा बुद्घ होकर चित्रणशैली सरस एवं काव्यमयी है। श्री देवेन्द्र कुमार खारोल के जल रंग के दृश्य चित्र काफी मनमोहक है। श्री विनय त्रिवेद्वी के चित्रों की विषय वस्तु धार्मिक भावों के समागम के साथ शांत ठहराव युक्त है, गणपति व हनुमान के चित्र लोक शैली से प्रभावित है। श्री पुष्पकांत मिश्रा के चित्र राजस्थानी ढ़ोली समाज के संगीत मयी रसयुक्त पे्रममयी क्षणों को प्रदर्शित कर नजर आ रहे हैं।
अमूर्त शैली के प्रमुख चित्रकार श्री राजा राम ब्यास के चित्र आकर्षक रंग योजना में पोतयुक्त होकर मनोरम है व दर्शकों का ध्यान अपनी ओर लेने में सफल है। श्रीमती नीता कुमार के चित्र बरली लोक से प्रभावित आकृतियों से सुसज्जित आधुनिक संयोजन लिए हुए रेखाचित्र है। श्रीमती उमा शर्मा ने अपने कोलाज चित्रों द्वारा दर्शकों को बेहद प्रभावित किया है। डॉ. सुरेश प्रजापति के तैल चित्रों की विषय वस्तु आध्यात्मिक है, उन्होंने ज्यामितिक रूपाकारों से सजा कर बेहद सुंदर सफल व संतुलित संयोजन किया है। श्रीमती अर्चना तेला के युगल चित्र सुंदर,सरल आधुनिक संयोजन होते हुए मानवीय संवेदनाओं युक्त है। श्री रमेश शर्मा के चित्रों में राजस्थानी लोक संगीत व गायको का विषय वस्तु रूप में सुंदर चित्रांकन किया गया है।
प्रदर्शनी में चित्रकार श्री दिनेश मेघवाल, अतिथि चित्रकार एम. कुमार, डा. राविक कौशिक एवं सचिन चित्र भी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहे है। मूर्तिकार श्री निरंजन कुमार, श्री शिवराज की कांस्य प्रतिमाएं भी प्रदर्शनी में चार चांद लगा रही है। प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रतिदिन प्रात: 10 से रात्रि 8 बजे तक खुली रहेगी।

error: Content is protected !!