इमाम हुसैन की शहादत पर मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए

कलन्दरों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद
010207

ताजियों का हुआ मिलान, पुलिस अलर्ट व प्रर्दशन दिखाते हुए। फोटो:- नरेश बोहरा
ताजियों का हुआ मिलान, पुलिस अलर्ट व प्रर्दशन दिखाते हुए। फोटो:- नरेश बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत में मंगलवार सुबह में मातमी धुनों बीच ताजिए रवाना हुए। सोमवार देर रात तक मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। पंडित मार्केट चौराहा पर शहर के पांच ताजियों का छोटा मिलाप करके वापस अपने मुकाम पहुंचे। देर रात्रि करीब 1 बजे फतेहपुरिया चौपड़ पर सभी सात ताजियों का बड़ा मिलाप हुआ। जहा कलन्दरो व मुस्लिम समाज के युवाओ ने तलवारबाजी, लाठी एवं ट्युबलाईट अपने शरीर पर फोडते हुए हैरत अंगेज करतब दिखाए।
इस दौरान मुस्लिम युवाओं ने ढोल और ताशों की धुनों के बीच शहादत को याद किया। जुलूस से पहले ताजियों पर महिलाओं ने धागा बांधकर मन्नत मांगी। जिनकी मन्नत पूरी हुई उन्होंने शुक्रिया भी अदा किया। सभी ताजिये निर्धारित निर्धारित मार्गो से होते हुए शाम को चांगगेट से बाहर निकलें। यह जुलुस स्टेशन चौराहा होते हुए मिलगेट से नुन्द्री स्थित कर्बला पहुचेगा जहा ताजिये सैराब किये गये। किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओ के निपटने के लिए बाहर से स्पेशल पुलिस फोर्स आई जो शहर मे हर जगह कानुन व्यवस्था को बनाए रखने मे तैनात नजर आई।

सात ताजियों का हुआ रुहानी मिलन :-मोहर्रमके मौके पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से सात ताजियों का बड़ा मिलाप मंगलवार को फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ। अजमेरी गेट बाहर ईमामबाड़ा चबूतरा से शहर ताजिया, मेहंदी कुंआ से कलम कागदी, छीपा मोहल्ला से छीपा ताजिया, कसाबान मोहल्ला से कुरैशियान, छीपा मोहल्ला से मेवाफरोशियान ताजिया, छावनी से छावनी मोहर्रम ताजिया तथा नला मोहल्ला से बुंदूशाह का ताजिया रवाना हुआ।

पुलिस रही मुस्तैद:-मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह सतर्कता बरती गई। नेगी नें बताया कि पुलिस लाइन के साथ ही सर्किल से भी अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया हर ताजिए पर कैमरों के नजर रही और ताजियों के विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस चाक चौबंध रही।

कानून की नजर:- मौहर्रम को सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आयोजित करने केलिए प्रशासन द्वारा कानून एव शान्ति व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाएं बनाये रखने के पुख्ता इंताजाम किये गए। एसडीएम भगवती प्रसाद ने बताया कि मौहर्रम पर तहसीलदार मदन लाल जीनगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपीे। मौहर्रम मजिस्ट्रेट अपनी टीम सहित स्थिति पर नजऱ रखेें हुए थै। पुलिस प्रशासन शान्ति व्यवस्था हेतु पूरी तरह से अर्लट नजर आई। इसके साथ ही कानून व व्यवस्था से जुड़े सम्बद्ध अधिकारीगण प्रशासन के निर्देशानुसार अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। एसडीएम भगवती प्रसाद, एएसपी जय यादव एवं तथा सिटी थानाधिकारी सतेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आमजन से अनुरोध करने मौहर्रम के मौके पर व्यवस्था बनाये रखने में सकारात्मक सहयोग प्रदान किया। नायब तहसीलदार प्रवीण आर्य, गिरदावर धर्मराज, हामसिंह, लोकेश सहित अनैक अधिकारी पुरे मोहर्रम के जुलुस के दौरान तैनात रहे।

error: Content is protected !!