कृष्ण-सुदामा मित्रता की मिसाल : संत रामप्रसाद

DSC_0374DSC_0325DSC_0130-सुमित सारस्वत- ब्यावर के राधाकुंज गार्डन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को विश्राम हुआ। अंतिम सत्र में संत रामप्रसाद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा का चरित्र सुनाया। उन्होंने कहा कि कृष्ण व सुदामा मित्रता की मिसाल है। विपरित परिस्थिति में साथ निभाए वही सच्चा मित्र है।
कथावाचक ने क्रोध पर काबू रखने का संदेश देते हुए कहा कि क्रोध से संबंध बिगड़ते हैं। प्रेम नष्ट हो जाता है। क्रोध ही आत्महत्या की वजह बन रहा है। क्षणिक आवेश मनुष्य का लोक-परलोक बिगाड़ देता है। संसार के बंधन से मुक्ति के लिए संत शरण में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पद व अधिकार सेवा के लिए मिलते हैं। जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी सद्कर्म करें। प्रत्येक परिवार गौशाला में एक गाय को गोद ले। गीता व रामायण का पाठ नित्य करें। आछी पाई गुरु सा म्हाने ज्ञान घुटकी.., पीनी है तो प्याली हरिनाम की पी.., कलयुग ढोल बजातो आवे रे.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। कथा में फागोत्सव भी मनाया गया। मंच संचालन सुमित सारस्वत ने किया। कथा में साध्वी रूकमा, स्वामी प्रकाशानंद, राघवानंद, मौनी बाबा ने भी भाग लिया। एसडीएम भगवती कलाल, आयुक्त मुरारीलाल वर्मा, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, कैलाशचंद राठी, लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी, कैलाश मूंदड़ा, दिनेश शर्मा, निर्मला राठी, विनीता मूंदड़ा, नीतू सोमानी, रितु माहेश्वरी, साधना सारस्वत, अंजू गर्ग, लविना सेन, राधावल्लभ परतानी, पुरूषोत्तम राठी, मुकुंदशरण दाधीच, कन्हैयालाल राठी, अनिल कांकाणी, कैलाशचंद सर्राफ, कमलेश सोमानी, आशुतोष माहेश्वरी, यश मूंदड़ा, अमन मूंदड़ा, शिवचंद लढ़ा, रामप्रसाद मित्तल, बाबू खां ने कथावाचक का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। कथा में सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया। कथावाचक ने सभी के लिए मंगल कामना की।

फागोत्सव में झूमे भक्त
कथास्थल पर मंगलवार रात नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन हुआ। इसमें संत रामप्रसाद महाराज ने नरसी मेहता व नानी बाई का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भक्त के पुकारने पर प्रभु अवश्य आते हैं। भगवान श्रीकृष्ण व नरसी भगत के चरित्र का सजीव मंचन भी किया गया। सुनील मूंदड़ा ने नरसी भगत, रितु माहेश्वरी ने नानी बाई व कमलेश सोमानी ने श्रीकृष्ण का चरित्र निभाया। कथा के पश्चात् भक्तों ने 151 किलो फूलों से होली खेली। फागोत्सव में भजनों पर भक्त झूम उठे। कथा में सभापति बबीता चौहान ने भी भाग लिया।
(सारस्वत मीडिया…सबसे पहले, सबसे तेज)

error: Content is protected !!