

सूरजपुरा, शंकर खारोल, पवित्र सावन का सोमवार कस्बे क्षेत्र मे शिव भक्तो के नाम रहा। शिवालय मे शिवभक्तो ने सहस्त्रधाराओ का आयोजन कर भोले शंकर रिझानेेे लगे। जय मॉ शाकम्भरी नवयुवक मण्डल व ग्रामिणो के संयुक्त तत्वाधान मे पुष्कर से प्रतापपुरा तक द्वितीय कावड यात्रा के आगवन पर ग्रामिणो ने पलक पावडे बिछाने हुए स्वागत किया।
कावडियो का किया स्वागत ,जय भोले शंकर के नारो से भक्तिमय बना वातारण
इक्कावन कावडियो का मॉ शॅाकम्भरी के मंदिर परिसर मे ग्रामिणो ने माल्यार्पणकर स्वागत किया। कावडियो ने हर हर महादेव,भम भोले के उदघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।यात्रा सरंक्षक रामेश्वर गोस्वामी,जय मॉ शॉकम्भरी नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष घीसा लाल खारोल,उपाध्यक्ष महावीर खारोल, बालुराम खारोल,रामदेव खारोल,मुकेश,पुरूषोत्तम तिवाडी,पप्पु ,राजू तेजू गोस्वामी,सीताराम,जगदीश छोटू लाल,अजय,संतोष खारोल, सहित इक्कावन कावडियो का स्वागत किया।
नन्हे मुन्हे बालको ने उत्साह से नाचते गाते की कावड यात्रा
कावड यात्रा मे युवाओ के साथ स्कुली छात्रो ने शिक्षा मंदिर मे शिक्षा पाने की जगह सावन माह मे गाव मे सुख शान्ति की कामना के साथ भोले शंकर महादेव को रिझाने के लिए नन्हे पैरो से पुष्कर से प्रतापपुरा तक कावड यात्रा मे उत्साह से भाग लेते हुए अपने आराध्य देव प्रतापेश्वर महादेव का जलअभिषेक किया। मार्ग मे शिव भोले को रिझाने के लिए जमकर नाचते गाते हुए लम्बी दूरी तय की।
नगर परिक्रमा मे ग्रामिणो ने जमकर ठुमके लगाये,
कावडयात्रा मॉ शाकम्भरी मंदिर से रवाना होते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर ,खारोल मौेहल्ला,चारभुजा मंदिर,ब्राह्मण मोहल्ला,देवनारायण मंदिर, रामदेव मंदिर बैरवा बस्ती से होते हुए गणेश मंदिर,रामदेव मंदिर होते हुए प्रतापेश्वर महादेव मंदिर पहुचे। मार्ग मे डीजे की धुन पर महिलाओ व पुरूषो ने जमकर ठुमके लगाये। बच्चो ने उत्साह से नाचने का लुफ्त उठाया। युवाओ व कावडियो ने भोले के जयकारे से वातारण को भक्तिमय बना दिया।
प्रतापेश्वर महादेव मे सहस्त्रधराओ का आयोजन
प्रतापेश्वर महादेव मंदिर मे आचार्य चेतन तिवाडी के आचार्यत्व मे पांच पंडितो के मंत्रोउच्चारण के साथ भगवान शिव भोले को सहस्त्रधाराओ से रिझाया। शिव परिवार का कावडियो सहित सैकडो भक्तो ने भाग लिया।