देश भक्ति का भाव जगावें – महापौर गहलोत

हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम
01अजमेर – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से शहीद हेमू कालाणी के 75वें बलिदान दिवस पर नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि हम सब अपने स्तर पर देशभक्ति का भाव जगावें और ऐसे वीर महापुरूषों के बलिदान से ही हम आज आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने भारत माता पूजन के साथ श्रृद्धांजलि के पुष्प अर्पित करते हुये जब तक सूरज चांद रहेगा, हेमू तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारों से शहीद हेमू कालाणी को याद किया गया। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास व श्री पंचायती उदासीन बडा अखाडा गुजरात के स्वामी जमनासाई ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि बलिदान दिवस पर याद करना सनातन धर्म की पहचान है।
कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने भी विचार प्रकट किये। के.जे.ज्ञानी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी ने स्वागत भाषण व जयकिशन हिरवाणी ने आभार प्रकट किया। मंच संचालन मंत्री महेश टेकचंदाणी ने किया।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी, तुलसी सोनी,मोहन कोटवाणी, भगवान पुरसवाणी, रमेश लखाणी, खेमचंद नारवाणी, सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी, उपाध्यक्ष अजीत पमनाणी, प्रकाश जेठरा, प्लाजा व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष दिलीप बूलचंदाणी, जयकिशन वतवाणी, लेखराज ठकुर, भगवान कलवाणी, नारायण सोनी, श्वेता शर्मा, सेवक पंजवाणी, कैलाश लखवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्रांतिकारी रास बिहारी बॉस की पुण्य तिथि पर उनको भी श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये।

(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री ,
मो.9413691477

error: Content is protected !!