सात बंगला कॉलोनी से शत-प्रतिशत मतदान

अजमेर, 26 अप्रैल
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान काफी कम रहा था, इसी के मध्य नजर अजमेर में ब्यावर रोड़ स्थित हमारी सात बंगला कॉलोनी ने निर्णय लिया कि हम सभी उपस्थित सदस्य मतदान जरूर करेंगे। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारी कॉलोनी के सभी उपस्थित सदस्यों ने एक मत होकर शत-प्रतिशत वोट देने के लिए प्रण लिया और आज 26 अप्रैल को उसे पूरा भी किया। इसमें एक सदस्य पूना से व 2 सदस्य देश के बाहर से वोट देने के लिए अजमेर आये। वर्तमान में हमारी कॉलोनी में 41 उपस्थित सदस्यों ने वोट देकर देश के विकास में भागीदारी दी। चुनाव आयोग ने बीएलओ श्रीमती शान्ति सेन की सिफारिश पर मनीष प्रकाश किशनानी को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने हेतु समन्वयक बनाया था।

मनीष प्रकाश किशनानी
13, सात बंगला कॉलोनी,
ब्यावर रोड, अजमेर
9414435920

error: Content is protected !!