मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे का यात्रा कार्यक्रम

vasundhara 7अजमेर 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे शनिवार 14 अक्टूबर को प्रातः 9.40 बजे हैलिकाप्टर से केकड़ी पहुंचने के उपरान्त स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वे रात्रि विश्राम केकड़ी तहसील के जूनिया ग्राम में करेंगी और प्रातः 9 बजे खेरथल के लिए प्रस्थान करंेगी।

मुख्यमंत्राी की केकड़ी यात्रा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
अजमेर 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की केकड़ी यात्रा के दौरान केकड़ी में आयोजित शिकायत निवारण शिविर कार्यालय के लिए स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक श्री किशोर कुमार, जिला आबकारी अधिकारी श्री एन.एल.राठी तथा पुष्कर तहसीलदार श्री वीमलेन्द्र राणावत को नोडल् अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सबका मित्रा ई मित्रा काॅमिक्स पहुंचेगा पुस्तकालयों में
अजमेर 13 अक्टूबर। ई मित्रा की सेवाओं के बारे में अधिकतम व्यक्तियों को जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए प्रकाशित काॅमिक्स सबका मित्रा ई मित्रा जिले के पुस्तकालयोें में पहुंचाया जाएगा।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक श्री भगवती प्रसाद ने बताया कि ई मित्रा परियोजना के माध्यम से आमजन को सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी क्षेत्रा की नागरिकोन्मुखी सेवाएं उपलब्ध करवायी जाती है। ई मित्रा परियोजना के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए सबका मित्रा ई मित्रा काॅमिक्स प्रकाशित की गई है। इसे जिले के समस्त सीनियर सैकण्ड्री, सैकण्ड्री, उच्च प्राथमिक राजकीय एवं निजी विद्यालयों के पुस्तकालयों के साथ -साथ महाविद्यालयों, सूचना केन्द्र एवं ब्लाॅक स्तरीय पुस्तकालयों में भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!