धनतेरस पर वार्ड 30 में दी लाखो की रुपये की सौगाते

IMG-20171017-WA0025अजमेर, 17 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल ने मगंलवार को वार्ड नं. 30 जोन्सगंज रामलीला मैदान की मुख्य सडक का शिलान्यास किया।
मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सडक 15 लाख रुपये की लागत से बनेगी साथ ही 40 लाख रुपये की लागत से जोन्सगंज मुख्य सडक का नाला का निर्माण कार्य शीघ्रता -शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा। मंत्री भदेल ने बताया कि काफी समय से इस सडक की मांग को देखते हुए आज इस सडक का शिलान्यास किया जा रहा है। यह सडक गढी मालियान होते हुए सीधी सुभाष नगर निकलेगी जिससे सुभाष नगर की और जाने वाले सभी क्षेत्रवासियो राहत मिलेगी। साथ 20 लाख रुपये की लागत से बाडिया आदर्श नगर फाटक के पास सडक, नाली निर्माण का कार्य शीघ्रता -शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा। साथ ही वार्ड नं. 30 में 10 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा की।
मंत्री भदेल ने सभी क्षेत्रवासियो दीपावली महोत्सव व धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि इस दीपावली पर कोई भी व्यक्ति चीनी वस्तुए ना खरीदे, कई चीनी ब्रांडों पर मेड इन इंडिया लिखा है, हमें उनका परित्याग करना होगा। हम संकल्प लें कि चाहे हमें किसी भी वस्तु के उपभोग से वंचित रहना पड़े तो भी कोई चीनी उत्पाद नहीं खरीदें।
उन्होने से सभी से अपील की कि चाईना की चीजो का बहिष्कार करे। ज्यादा से ज्यादा भारत के उत्पाद की ही सामग्री का इस्तामल करें। जिससे की हमारा भारत देश आर्थिक रुप से भी मजबूत बनेगा। आमजन से अनुरोध भी किया की दीपावली में चाईनिज पटाखे, लडिया व चाईनीज सामग्री का इस्तमाल ना करें।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री सोहन शर्मा, रंजन शर्मा, ओम गोठवाल, वार्ड 24 के पार्षद दुर्गाप्रसाद, हरजीत सिंह मनकू, पांचू चैहान, इन्द्रदत्त मिश्रा, मंजू शर्मा, राजेन्द्र, कमलेश सोनी,मुकेश, हरिओम, विरेन्द्र जी सहित कई गणमान्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!