राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

zzकचहरी रोड स्थित अभिनव प्रकाशन द्वारा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक – 2, अजमेर में, दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज दिनांक 16/11/2017 को दोपहर 2 बजे हुआ। बच्चों ने इस प्रदर्शनी में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अधिकांश छात्रों ने अपनी इच्छानुसार उपयुक्त पुस्तकें खरीदी। तथा यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए बहुत उपयोगी रही। इस प्रदर्शनी में हिन्दी व अंग्रेजी की श्रेष्ठ पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। पुस्तकलायाध्यक्ष श्री कमल कुमार मीना ने कहा कि अच्छी पुस्तकें कल्पना को विकसित करती हैं और हमें संस्कारित बनाती हैं, और ऐसी प्रदर्शनी समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए। श्री सतीश मीना ने कहा कि श्रेष्ठ पुस्तकें मनुष्य के ज्ञान में वृद्धि करती ही हैं, तथा मनोरंजन के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास करती हैं। अत: हमें छात्रों में अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने की रुचि विकसित करनी चाहिए।

अनिल गोयल
9460900527

error: Content is protected !!