राजसमंद। राजस्थान की कांग्रेस सरकार अक्षम एवं कुशलता विहिन है। 2 वर्षाे से सरकार नए राशन कार्ड भी नहीं बना पाई है। ये जनता का क्या भला करेंगे। ये विचार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी नें कुण्डिया में आयोजित विविध कार्यक्रमों में व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि महंगाई एवं भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान है।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर ने बताया कि विधायक माहेश्वरी नें कुण्डिया में बस स्टेण्ड पर विश्रान्ति गृह, महिला स्नानागार एवं अंजुमनकुण्ड पर बरामदे का लोकार्पन किया।
कार्यक्रमों में पृथ्वीराज जाट, भैरूलाल तैली, रजत मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन, जिगरूद्दीन, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
किरण नें भाणा गांव मे हो रही गवरी नृत्य का भी अवलोकन किया। किरण नें कहा कि लोक नृत्यों में भारतीय संस्कृति के दर्शन होते है। इन्हे प्रोत्साहित करने के प्रयास होने चाहिए।
किरण माहेश्वरी का व्यस्त दौरा, कई कार्यों का करेगी उद्घाटन
राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी शनिवार को कुंवारिया , नान्दोली एवं एमड़ी गांवो का व्यापक भ्रमण करेगी। प्रवक्ता किशोर गुर्जर ने बताया कि वे प्रातः 9 बजे कुंवारिया पहुंचेगी। अपराह्न 3 बजे भटखेड़ा , एमड़ी में सामुदायिक सभा भवन एवं 5 बजे एमड़ी में श्मशान घाट का लोकार्पन करेगी।